फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Dead body found in forest under suspicious circumstances fear of death due to tiger attack

Umaria: संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में मिली लाश, बाघ के हमले से मौत होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 11 Dec 2022 04:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक महिला की लाश जंगल में मिलने का मामला सामने आया है। महिला की मौत संदिग्ध बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Umaria Dead body found in forest under suspicious circumstances fear of death due to tiger attack
woman death, महिला मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उमरिया जिले में पाली थाना क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। वहीं ग्रामीणों की माने तो बाघ के हमले से महिला की मौत हुई है। बताया गया कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम लदहू पंचायत भौतरा में मुन्नी बाई यादव (47) की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई और मामला दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


महिला की मौत बाघ के हमले से होने की आशंका जताई गई। वहीं यह क्षेत्र घुनघुटी परी क्षेत्र के जमुरी सर्किल के ममान बीट में आता है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी जांच में जुट गई, वहीं परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि बाघ ने हमला किया है।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोगों ने बताया कि पेड़ से गिर जाने के कारण महिला की मौत हुई है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर महिला की मौत बाघ के हमले से हुई है या पेड़  गिर जाने के कारण और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed