{"_id":"6200c060b72e682d4952ee9c","slug":"umaria-car-returning-from-shahdol-to-katni-collided-with-a-tree-three-killed-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरिया: शहडोल में बारात में शामिल होकर कटनी लौट रही कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरिया: शहडोल में बारात में शामिल होकर कटनी लौट रही कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, एक घायल
Mon, 07 Feb 2022 12:17 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:17 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 43 पर ग्राम दुग्बार के पास तेज रफ्तार कार संतुलन खोकर पेड़ से टकरा गई। मामले में तीन लोगों की मौत हो गई। एक घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक भीषण हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 43 पर ग्राम दुग्बार के पास एक कार संतुलन खो बैठी और पेड़ से टकरा गई। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई और एक की इलाज के दौरान। एक व्यक्ति घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग शहडोल में बारात में शामिल होने के बाद कटनी लौट रहे थे।
हादसा सोमवार तड़के हुआ। घायलों का इलाज कर रहे ड्यूटी डॉक्टर मुकुल तिवारी ने बताया कि दो घायलों को अस्पताल लाया गया था। उनके नाम गुन्नू शेखर और आशीष पटेल बताए जाते हैं। कटनी के राम मिलन राय और शहडोल के प्रहलाद साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाद में इलाज के दौरान कटनी के ही गुन्नू शेखर की भी मौत हो गई। आशीष का इलाज चल रहा है।