फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve management team caught two poachers chital meat and skin recovered

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम ने दो शिकारियों को पकड़ा, आरोपियों से चीतल का मांस और खाल बरामद

Mon, 10 Oct 2022 08:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 08:36 AM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने दो शिकारियों को चीतल के मांस व खाल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले भी कई वन्यजीवों का शिकार कर चुके हैं।

विज्ञापन
Umaria Bandhavgarh Tiger Reserve management team caught two poachers chital meat and skin recovered
पकड़े गए शिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम ने दो आदतन शिकारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। शिकारियों के पास से चीतल का मांस और खाल भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उमरिया बकेली गांव में दबिश देकर दो आदतन अपराधियों दादूराम बर्मन पिता जगत बर्मन व गोविंद बर्मन पिता छत्रधारी बर्मन को चीतल के मांस व चमड़े के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

ये आरोपी पहले से ही वन्यजीव अपराधों में लिप्त रहे हैं। इन पर कई प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने से ये लम्बे समय से वन विभाग की राडार पर थे।

मुखबिर की सूचना पर पतौर परिक्षेत्र की टीम ने ताला परिक्षेत्र व पनपथा बफर परिक्षेत्र की टीम के सहयोग से उमरिया बकेली गांव में आधी रात दबिश देकर कार्रवाई की व दो आरोपियों को चीतल के पके हुए मांस, कच्चे मांस व खाल के साथ गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। अपराध में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed