फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umabharati's entry on Sammed Shikhar issue, said - mistake will be rectified in two days

Burhanpur: सम्मेद शिखर मसले पर उमाभारती की एंट्री, बोलीं- संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ, दो दिन में गलती ठीक होगी

Wed, 21 Dec 2022 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 05:52 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार सुबह बुरहानपुर प्रवास पर पहुंची थीं। यहां जैन समाज के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने कहा कि सम्मेद शिखरजी जैन समाज की आस्था का केंद्र है। वह पर्यटन स्थल नहीं तीर्थ स्थल ही हो सकता है। 

विज्ञापन
Umabharati's entry on Sammed Shikhar issue, said - mistake will be rectified in two days
उमाभारती बुरहानपुर में थीं। सम्मेद शिखर मामले में उन्होंने बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में जैन समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने से समाजजनों में नाराजगी है। अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बयाना सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कहीं न कहीं संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ होगा। मोदी सरकार कभी ऐसा कर ही नहीं सकती, एक दो दिन में यह गलती ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बुधवार सुबह बुरहानपुर प्रवास पर पहुंची थीं। यहां जैन समाज के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने कहा कि सम्मेद शिखरजी जैन समाज की आस्था का केंद्र है। वह पर्यटन स्थल नहीं तीर्थ स्थल ही हो सकता है। मुझे लगता है कि एक दो दिन में यह गलती ठीक हो जाएगी। जैन समाज के अनुयायी सम्मेद शिखर जी में मत्था टेकने जाते हैं। इसलिए कहीं न कहीं संवादहीनता के कारण ऐसा हो गया होगा। 
विज्ञापन


पठान फिल्म को लेकर दी नसीहत
उमा भारती ने पठान फिल्म को लेकर उठ रहे विवाद पर कहा कि अगर फिल्म में कुछ गलत बताया गया है तो सेंसर बोर्ड उसे हटा देगा, लेकिन फिल्म बनाने वालों को भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी की भावनाएं आहत न हों। किसी की भावनाओं को आहत कर फिल्म नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती ने कहा कि मैंने 2003 में ही बोला था कि जो भारत की धरती पर पैदा नहीं हुआ वो भारत में प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। दरअसल उनसे भोपाल में गीतकार मनोज मुंतशिर के एक बयान विदेशी मां से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं हो सकता को लेकर सवाल पूछा गया था। हालांकि उमा ने कहा कि मैं नहीं जानती मनोज मुंतशिर कौन है। 


कांग्रेसियों को सिखाएं खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे के विवादित बयान को लेकर उमा का कहना है कि वे काफी पुराने और संस्कारवान व्यक्ति हैं। उनको किसी तरह की असंयमित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें तो कांग्रेस को सिखाना चाहिए कि एक संस्कारशील भाषा का प्रयोग कैसे किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed