फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Youth dies due to drowning in Ramghat, Ujjain came to visit Mahakal

Ujjain News: रामघाट पर नहाने गए युवक की डूबने से मौत, इंदौर से दोस्तों संग महाकाल के दर्शन करने आया था उज्जैन

Mon, 24 Apr 2023 02:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 02:00 PM IST
सार

इंदौर के एक युवक की उज्जैन में शिप्रा नदी के राम घाट में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के संग बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचा था।

विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Ramghat, Ujjain came to visit Mahakal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिप्रा नदी में इंदौर के युवक की रविवार देर रात डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ कार से बाबा महाकाल के दर्शन करने आया था, तभी दोस्तों ने मन बनाया कि बाबा के दर्शन करने से पूर्व नहा लिया जाए। जिसके बाद सभी दोस्त रामघाट स्थित शिप्रा नदी में नहाने पहुंचे थे, जिसमे एक युवक ने तैरने की कोशिश की और गहरे जल में समा गया। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है। तब यहां तैराक दल मौजूद नहीं था, युवक के दोस्तों ने उसे पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इंदौर के मालवीय नगर के रहने वाला शुभम ठाकुर (उम्र 24 वर्ष) रात को अपने दोस्त सनी, विशाल, दत्ता के साथ स्विफ्ट कार से महाकाल दर्शन करने पहुंचे था, दर्शन के पूर्व शिप्रा नदी के रामघाट पर शुभम की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक को दोस्तों की सूचना पर महाकाल थाना पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां शुभम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


रात में नहाने का निर्णय था गलत
बताया जा रहा है कि रामघाट पर दिन में शिप्रा तैराक दल के सदस्य मौजूद रहते हैं जो कि किसी श्रद्धालु के साथ डूबने जैसी घटना होने पर उसे तत्काल बचा लेते हैं, लेकिन इंदौर से आए इन युवकों का रात के दो बजे नहाने का निर्णय ही गलत था। फिर उन्होंने घाट पर नहाने की बजाय नदी की गहराई की जानकारी ना होने के बावजूद भी गोता लगा लिया, जिससे ज्यादा गहराई में जाने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed