{"_id":"64d379bd078e176ac40b62b3","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-ujjain-s-nagjhiri-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: झगड़े के बाद पत्नी छोड़कर गई तो युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: झगड़े के बाद पत्नी छोड़कर गई तो युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Wed, 09 Aug 2023 05:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:04 PM IST
सार
उद्योगपुरी की फैक्टरी में काम करने वाला हरिकिशन सागर का रहने वाला था और चार माह पहले वह अपनी पत्नी काजल और दो बच्चों के साथ रहने आया था।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागझिरी स्थित उद्योगपुरी की फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में जब उसका दोस्त पहुंचा तो शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
नागझिरी थाने के सहायक उपनिरीक्षक मान सिंह राणा ने बताया कि नागझिरी क्षेत्र की उद्योगपुरी की एक केमिकल फैक्टरी में हरिकिशन पिता मोहनलाल कुशवाह काम करता था। हरिकिशन सागर का रहने वाला था और चार माह पहले वह अपनी पत्नी काजल और दो बच्चों के साथ रहने आया था। दोनों के बीच विवाद होते रहते थे और दो दिन पहले भी उनके बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद काजल उसे छोड़कर चली गई थी। हरिकिशन के साथ उसका दोस्त विक्रम भी समीप के कमरे में रहता है।
विज्ञापन
कल रात जब विक्रम बाजार गया था, इस दौरान हरिकिशन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात में जब वह आया और कमरे में गया तो उसे उसकी लाश मिली। उसका शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को सूचना दी है तथा परिजनो के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
