फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young singer Tanishk participated in Baba Mahakal's Bhasma Aarti, said - I cannot explain in words what I saw

Ujjain News: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए युवा गायक तनिष्क, कहा-जो देखा उसे शब्दों में बता नहीं सकता

Fri, 17 Jan 2025 08:39 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 08:39 AM IST
सार

बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद तनिष्क कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन से उन्हें एक अलग ऊर्जा मिली है। यहां जो भी देखा उसे अपने शब्दों में बयान नहीं कर सकता। महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है।

विज्ञापन
Young singer Tanishk participated in Baba Mahakal's Bhasma Aarti, said - I cannot explain in words what I saw
युवा गायक तनिष्क ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।

विस्तार

भारत के सबसे कम उम्र के पॉप स्टार तनिष्क सिंह उर्फ पैराडॉक्स शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और करीब 2 घंटे तक मंदिर में रहे।  
विज्ञापन


तनिष्क अपने माता-पिता के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। भस्म आरती के बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। इसके बाद उनके मस्तक पर तिलक लगाया गया और उन्हें बाबा महाकाल को अर्पित पुष्पमाला आशीर्वाद स्वरूप पहनाई गई। यह पूजन-अर्चन यश पुजारी द्वारा संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं की तारीफ की
बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद तनिष्क कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन से उन्हें एक अलग ऊर्जा मिली है। यहां जो भी देखा उसे अपने शब्दों में बयान नहीं कर सकता। महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। मुझे और मेरे माता-पिता को बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन हैं तनिष्क उर्फ पैराडॉक्स
तनिष्क उर्फ पैराडॉक्स का बचपन से ही संगीत की ओर रुझान था। उन्होंने बचपन में गिटार बजाना सीखा और 12 साल की उम्र में दूसरे वाद्य यंत्रों और पश्चिमी संगीत पर ध्यान केंद्रित किया। 14 साल की उम्र तक उन्होंने रैप लिखना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रसिद्ध रियलिटी शो एमटीवी हसल 2.0 में अपनी मजबूत जगह बनाकर न सिर्फ अपनी पहचान बनाई। बल्कि, 10 हफ्तों तक चले इस शो में अपनी शानदार कला से लाखों दिल जीते और फर्स्ट रनर-अप बनने में कामयाब हुए। 2020 में रोहन करियप्पा के वन मिनट रैप चैलेंज में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद तनिष्क ने अपने यूट्यूब चैनल पर रैप गाने पोस्ट करना शुरू किया। बाद में वे रैप साइफर में शामिल हुए और नेपाली हिप-हॉप संगीतकारों के साथ सहयोग करने वाले पहले भारतीय रैपर बने। उनके गाए हुए गीत "जादूगर" ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई, जिसे इंटरनेट पर 16.5 मिलियन से अधिक बार स्ट्रीम किया गया है। पैराडॉक्स तेजी से भारत के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले रैपर्स में से एक बन गए हैं। उनके 8.75 लाख से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और 2.68 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर्स हैं।

देखें तस्वीरें...
 

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए युवा गायक तनिष्क

  बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए युवा गायक तनिष्क

 

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए युवा गायक तनिष्क

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed