फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Women formed a human chain and thanked the Chief Minister for liquor ban in 17 religious cities.

Ujjain News: 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किए जाने पर महिलाओं ने बनाई मानव शृंखला, सीएम को दिया धन्यवाद

Wed, 19 Feb 2025 10:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 10:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी के निर्णय पर भाजपा महिला मोर्चा उज्जैन ने मानव श्रृंखला बनाकर आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने इसे समाज और परिवारों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करेगा। 

विज्ञापन
Women formed a human chain and thanked the Chief Minister for liquor ban in 17 religious cities.
17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किये जाने पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री को कहा धन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किए जाने के फैसले पर भाजपा महिला मोर्चा उज्जैन की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव के नेतृत्व में टॉवर चौक, फ्रीगंज पर मानव श्रृंखला बनाकर आभार व्यक्त किया गया। महिलाओं ने तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री के इस फैसले के प्रति समर्थन जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धार्मिक शहरों में शराबबंदी का निर्णय स्वागत योग्य और महिलाओं के हित में है। इस फैसले से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और महिलाओं को घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। महिलाओं ने कहा कि शराब के दुष्परिणाम सबसे अधिक महिलाओं को झेलने पड़ते थे, लेकिन इस निर्णय से उनके परिवारों और समाज में शांति स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व की चिंता किए बिना लिया कठोर निर्णय
महिलाओं ने कहा कि पहले की सरकारें भी यह निर्णय ले सकती थीं, लेकिन राजस्व की चिंता के कारण ऐसा नहीं हुआ। डॉ. मोहन यादव ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए बड़ा और कठोर निर्णय लिया, जिससे प्रदेश की महिलाओं और बच्चों को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिलेगा। मुख्यमंत्री के इस साहसिक फैसले के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने मानव श्रृंखला बनाकर समर्थन जताया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, निगम सभापति कलावती यादव, रूप पमनानी, प्रभुलाल जाटवा, रामचंद्र कोरट, ओम जैन, विजय अग्रवाल, दिनेश जाटवा, विनीता शर्मा, योगेश्वरी राठौर, राखी कड़ेल, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका सेंगर, श्रीमती सोनल जोशी, कविता राठौर, नीना चौहान, प्रेमलता बेडवाल, मधु सोनी, लीला वर्मा, हीरामणि कहार, राखी श्रीवास, योगेश्वरी राठौर सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
 

17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किये जाने पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री को कहा धन

17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किये जाने पर महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला

 

17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किये जाने पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री को कहा धन

महिलाओं ने सीएम को धन्यवाद भी कहा

 

17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी किये जाने पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री को कहा धन

शराबबंदी से खुश महिलाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed