फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Woman arrested digitally in Ujjain and defrauded of Rs 94 thousand MP News Hindi News

MP News: आपके पार्सल में ड्रग्स, 94 हजार भेजो, फिर बस इंतजार करती रही डिजिटल अरेस्ट की गई महिला; जानें मामला

Mon, 26 Aug 2024 11:21 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 11:21 AM IST
सार

उज्जैन में एक महिला ने शातिर ठग के जाल में फंसकर उसे 94 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman arrested digitally in Ujjain and defrauded of Rs 94 thousand MP News Hindi News
महिला को हाउस अरेस्ट कर ठगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शातिर बदमाशों द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल तरीके से धोखा दिया जा रहा है। लोग इनके जाल में फंसकर हजारों-लाखों रुपए ट्रांसफर कर ठगी का शिकार हो रहे हैं। नया मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने महिला को नारकोटिक्स अधिकारी बनकर डराया-धमकाया और डिजिटल अरेस्ट करने के बाद 94 हजार रुपए गूगल पे पर ट्रांसफर करा लिए। ठगी का आभास होने पर महिला ने पुलिस को शिकायती आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऋषिनगर एक्सटेंशन में रहने वाली एक महिला के पास शनिवार को एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को नारकोटिक्स विभाग मुंबई का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके नाम से एक पार्सल मुंबई से ईरान के लिए बुक किया गया है, जिसमें ड्रग्स पाई गई हैं। अगर, यह पार्सल आपका नहीं है तो गूगल पे पर 94,000 रुपए जमा करें। यह राशि आपको आधे घंटे बाद लौटा दी जाएगी। अगर, रुपये नहीं दिए तो आपको मुंबई आना होगा। शातिर ठग ने महिला से कहा कि मामले में फंसे तो आपको और आपके परिवार को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। डर के कारण महिला ने 94 हजार रुपये ट्रांसफर कर दी। इसके बाद महिला को वीडियो कॉल किया गया और वहीं बैठे रहने के लिए कहा गया। आधे घंटे बाद जब महिला के खाते में रुपये वापस नहीं आए तो उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ। महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले इस तरह का एक मामला माधवनगर थाना क्षेत्र में भी सामने आया था। जहां, एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 50 लाख रुपए ठग लिए गए थे। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की तिरूपति हाइट्स बिल्डिंग में रहने वाले दिलीप बिल्डकॉन के मैनेजर को भी बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था, लेकिन समय पर पुलिस को सूचना मिलने से मैनेजर को इस भय से मुक्त कर लिया गया था। इससे पहले भी एक कारोबारी से एयरवेज कंपनी के मालिक द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी की गई थी, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताकर 2 करोड़ रुपए ठग लिए गए थे। लगातार हो रही इस तरह की धोखाधड़ी को लेकर पुलिस एडवाइजरी जारी कर रही है, बावजूद इसके पढ़े-लिखे लोग बदमाशों के झांसे में आकर अपना सब कुछ गंवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed