फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Ujjain Police arrested seven accused of bike thief gang, 24 bikes recovered

Ujjain News: उज्जैन पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार, 24 बाइक बरामद

Tue, 25 Mar 2025 12:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
Ujjain News: Ujjain Police arrested seven accused of bike thief gang, 24 bikes recovered
चैकिंग पाइंट पर पकड़ाए संदिग्ध पूछताछ की तो हो गया चोर गिरोह का खुलासा
उज्जैन पुलिस ने बाइक चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के सात आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे में उज्जैन सहित शाजापुर, इंदौर, रतलाम, आगर-मालवा, देवास क्षेत्र में रखी हुई 24 बाइक बरामद की गई हैं। जो बाइक जब्त हुई है वो जल्द ही असली मालिकों को भी लौटाई जाएंगी।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया माधव नगर थाना क्षेत्र में 27 जनवरी 2025 को जैन मंदिर के सामने फ्रीगंज से रात 12 बजे एक दो पहिया वाहन चोरी हो गया था। वाहन मालिक ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन चोर की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला गया तो एसपी ने चेकिंग पाइंट लगाकर जांच के निर्देश दिए। माधव नगर पुलिस टीम ने घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे। घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग पाइंट लगाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्थानांतरण आदेश की अवहेलना करने वाले आईपीएस और एसपीएस अधिकारियों को किया कार्यमुक्त

चेकिंग के दौरान माधव नगर टीम ने एक वाहन चालक को रोककर वाहन के दस्तावेज मांगे तो उसके पास नहीं थे। उसकी बॉडी लैंग्वेज से वह संदिग्ध प्रतीत हुआ। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदिग्धों ने 27 जनवरी को जैन मंदिर से वाहन चोरी करना कबूल किया। आरोपियों के पास से उक्त वाहन पुलिस ने बरामद किया इसके बाद पुलिस को शंका हुई कि बदमाशों ने चोरी के और भी अपराध किए होंगे। इस पर पुलिस की अलग-अलग टीम ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होने अन्य साथियों के साथ मिलकर उज्जैन जिले के थाना इंगोरिया, तराना, झारडा एवं सीमावर्ती जिले देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम और इंदौर सहित अन्य जिले में वाहन चोरी किए हैं।

चैकिंग पाइंट पर पकड़ाए संदिग्ध पूछताछ की तो हो गया चोर गिरोह का खुलासा


पूरे मालवा क्षेत्र में बाइक चोरी करता रहा गिरोह
टीम ने दोनों पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। अलग-अलग पूछताछ में आरोपियों से कुल 24 बाइक जब्त की गईं। बदमाशों ने उज्जैन सहित पूरे मालवा क्षेत्र में गिरोह बनाकर बाइक चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बाइक चोरी गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को इनाम दिया।

ये भी पढ़ें-  चीतों ने गाय को पकड़ा तो ग्रामीणों ने मारे पत्थर, वन विभाग के मना करने पर भी नहीं माने


ये हैं आरोपी
1.अनिल पिता राजकुमार छाड़ी उम्र 22 साल, निवासी रूलकी, थाना बैरछा जिला शाजापुर
2. महेंद्र पिता कमल झांझर उम्र 20 सालस निवासी रूलकी शाजापुर,
3. जगदीश पिता अंतर सिंह हाडा, उम्र 20 निवासी राजाखेडी, रतलाम
4. सविन पिता सुरणसिंह गोटेल उम्र 21 सालस निवासी रूलकी, शाजापुर
5. सीताराम पिता नाथू लाल उम्र 50 वर्ष निवासी शाजापुर
6.वीरेंद्र पिता प्रकाश उम्र 28 साल निवासी शाजापुर
7. नीतीश निवासी शाजापुर

दिन में करते थे रेकी, रात में चुराते थे बाइक 
कंजर डेरों पर दबिश में मिली चोरी की 24 बाइक और 7 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चोरों से तीन थानों की पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरोह दिन में रैकी करता था और रात में बाइक चोरी को अंजाम देता था। बाइक चोरी के बाद कम दाम में इसे बेच दी जाती थी। आरोपी आदतन चोर है और घरों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। लॉक तोड़कर चोरी करने के बाद वायरिंग में छेड़खानी कर बिना चाबी के चालू कर शहर से बाहर निकल जाते थे। अब तक बरामद 6 बाइक की जानकारी सामने चुकी है। जो माधवनगर, झारड़ा, इंगोरिया, तराना, लसूडिया और मोहन बडोदिया से चोरी की गई थी। 18 के मालिको का पता लगाया जा रहा है। 

चैकिंग पाइंट पर पकड़ाए संदिग्ध पूछताछ की तो हो गया चोर गिरोह का खुलासा

नाबालिग बताने वाला निकला बालिग
पुलिस की हिरासत में आये 7 आरोपियों में से एक आरोपी खुद को नाबालिग होना बता रहा था। जिससे झारडा पुलिस पूछताछ कर रही थी। उसके साथ सीताराम पिता नाथू 50 वर्ष निवासी रूलकी से भी पूछताछ की गई। थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि खुद को नाबालिग बताने वाला बालिग होना सामने आया है। जिसका नाम नितिश होना सामने आया। नितिश और सीताराम को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।

माधवनगर-इंगोरिया पुलिस ने लिया रिमांड
खुलासे के बाद माधवनगर थाना पुलिस ने महेन्द्र पिता कमल झांझर 20 वर्ष ग्राम रूलकी, जगदीश पिता अंतरसिंह हाड़ा 20 वर्ष ग्राम राजाखेड़ी जावरा और सचिन पिता सुरणसिंह गोटेल 21 वर्ष निवासी ग्राम रूलकी को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। इंगोरिया पुलिस ने विरेन्द्र पिता प्रकाश 28 वर्ष निवासी ग्राम रूलकी को 2 दिन की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया है। तराना पुलिस अनिल पिता राजकुमार छाड़ी 22 साल ग्राम रूलकी से पूछताछ कर रही है। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed