फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   When the bride was caught running away after collecting her jewellery, she said that she was a robber bride

MP News: उज्जैन में जेवरात समेट कर भाग रही थी दुल्हन, घरवालों ने पकड़ा तो बोली- मैं तो लुटेरन हूं

Sat, 01 Feb 2025 09:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
When the bride was caught running away after collecting her jewellery, she said that she was a robber bride
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन जिले के गायत्री नगर में रहने वाले युवक ने जलगांव की युवती से चिंतामण मंदिर में शादी की। दो दिन रुकने के बाद नई नवेली दुल्हन सामान समेटकर घर से भागने लगी। इस दौरान युवक ने परिजनों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने कहा- "मैं तो लुटेरी दुल्हन हूं।" इसके बाद युवक ने चिमनगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर तीन महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गायत्री नगर आगर रोड निवासी 32 वर्षीय अखिलेश पिता रमेशचंद्र पाटीदार के परिजन उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान अखिलेश को पुष्पा सोनी निवासी शाजापुर का मोबाइल नंबर मिला। पुष्पा ने कहा कि उसके परिचय में जलगांव की बेबीबाई पाटिल है, जो पैसे लेकर शादी कराती है। अखिलेश ने पुष्पा से संपर्क किया और पुष्पा ने एक लड़की का फोटो अखिलेश को दिखाया। लड़की का नाम सोनाली पाटिल निवासी जलगांव था। फोटो देखकर अखिलेश को लड़की पसंद आ गई। पुष्पा ने कहा कि लड़की के घरवालों को 3 लाख 50 हजार रुपये देने होंगे। अखिलेश ने दो किश्तों में रुपये दिए।
विज्ञापन


नकली मां के साथ आई थी उज्जैन
पुष्पा सोनी ने रुपये मिलने के बाद 28 जनवरी को बेबीबाई पाटिल और सोनाली को उज्जैन बुलाया। अखिलेश से मुलाकात कराने के बाद सभी लोग चिंतामण मंदिर पहुंचे। यहां रीति-रिवाज से अखिलेश और सोनाली की शादी हुई। सोनाली दुल्हन बनकर अखिलेश के घर चली गई। पुष्पा और बेबी अपने घर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से विवाहित थी युवती
30 जनवरी को सोनाली पाटिल सामान समेटकर घर से भागने की कोशिश कर रही थी। अखिलेश और उसके परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़ लिया। पूछताछ करने पर सोनाली ने पूरी कहानी बता दी। उसने कहा कि पुष्पा सोनी ने उसे एक-दो दिन घर में रुकने के बाद मौका देखकर भागकर जलगांव जाने को कहा था और उसे 40 हजार रुपये का हिस्सा देने की बात कही थी। सोनाली ने यह भी कबूल किया कि वह पहले से विवाहित है और बेबीबाई उसकी असली मां नहीं है।


अब शादी कराने वाली की तलाश
पुलिस ने बताया कि सोनाली, पुष्पा सोनी, बेबीबाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सोनाली को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज जेल भेजा जाएगा। शादी कराने वाली पुष्पा सोनी और नकली मां बेबीबाई की तलाश की जा रही है।
 

जेवरात समेट कर भाग रही थी दुल्हन पकड़ाई तो बोली में हु लुटेरी दुल्हन जानिए क्या है मामला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed