फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Visitors coming to Mahakal temple will now get the facility of foot overbridge

Ujjain Mahakal: मंदिर की भीड़ को नियंत्रित करेगा FOB, 100 करोड़ आएगा खर्च, दर्शनार्थियों को मिलेगी सुविधा

Tue, 26 Dec 2023 08:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Dec 2023 08:23 AM IST
सार

उज्जैन विकास कार्यों के सिलसिले में हाल ही में सीएम डॉ. यादव की ली गई बैठक में भी इसकी योजना पर चर्चा की गई है। डीपीआर बनने से स्पष्ट होगा कि इस पर कुल कितना खर्च आएगा। 

विज्ञापन
Visitors coming to Mahakal temple will now get the facility of foot overbridge
महाकाल मंदिर में कुछ इस तरह बनेगा फुट ओवरब्रिज। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महाकाल मंदिर में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर 100 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना एक कदम आगे बढ़ गई है। सर्वे पूरा होने के बाद उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) डीपीआर तैयार करा रहा है। 

विज्ञापन


महाकाल मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट की तर्ज पर फुट ओवरब्रिज बनाने का बीड़ा यूडीए ने उठाया है। इसका सर्वे कराया जा चुका है। इसके आधार पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है। यूडीए जल्द ही इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपेगा। उज्जैन विकास कार्यों के सिलसिले में हाल ही में सीएम डॉ. यादव की ली गई बैठक में भी इसकी योजना पर चर्चा की गई है। डीपीआर बनने से स्पष्ट होगा कि इस पर कुल कितना खर्च आएगा। 
विज्ञापन


75 से 100 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान
हालांकि यूडीए ने करीब 75 से 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान बताया है। डीपीआर बनाने का काम इंदौर के मेहता आर्किटेक्ट कर रहे हैं। ब्रिज की प्रस्तावित लंबाई करीब 900 मीटर होगी। मन्नत गार्डन से महाकाल लोक के नंदी द्वार तक इस ब्रिज को बनाने की योजना तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर होंगे सोलर पैनल
ब्रिज की छत पर सोलर पैनल लगाने की भी योजना है। इससे एस्केलेटर और एलिवेटर चलाए जाएंगे, ताकि मेंटेनेंस का खर्च भी यूडीए को वहन नहीं करना पड़ेगा और महाकाल मंदिर आने वाले भक्तों के लिए सुविधाजनक होगा। दर्शनार्थी सीधे महाकाल लोक तक आ-जा सकेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपेगा। उज्जैन विकास कार्यों के सिलसिले में हाल ही में सीएम डॉ. यादव की ली गई बैठक में भी इसकी योजना पर चर्चा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed