फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Violent collision between car and truck at Goyla Fanta in Ujjain one youth killed another seriously injured

Ujjain: गोयला फंटा पर ट्रक से जोरदार भिड़ंत, मलबे में तब्दील हुई कार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 28 Feb 2023 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Feb 2023 05:41 PM IST
सार

भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना उन्हेल रोड पर ग्राम गोयला फंटा के बीच हुई। उस समय उज्जैन से कार सवार दो युवक नागदा की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक से टक्कर होने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Violent collision between car and truck at Goyla Fanta in Ujjain one youth killed another seriously injured
दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के उन्हेल रोड पर ग्राम गोयला फंटा के बीच एक कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भैरवगढ़ पुलिस ने मृतक और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पता चला है कि नागदा निवासी युवक सोमवार को अपने दोस्त के साथ मेहमान को इंदौर एयरपोर्ट छोड़ने गया था। रात को लौटते समय यह दुर्घटना हो गई।

विज्ञापन


नागदा जा रहे थे कार सवार
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि घटना देर रात की है। यह उन्हेल रोड पर ग्राम गोयला फंटा के बीच हुई। पुलिस के मुताबिक, उज्जैन से कार सवार दो युवक नागदा की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल तथा मृतक को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। ट्रक में ऊपर तक पाइप भरे हुए हैं। मृतक की पहचान नागदा की गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी तन्मय (18) और उसके घायल दोस्त की पहचान तुषार के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद मृतक तन्मय और घायल तुषार के परिवारजन उज्जैन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले हुई थी बहन की शादी
दो दिन पहले ही तन्मय की बहन की शादी आगरा में हुई थी। वह रिश्तेदार को छोड़ने इंदौर एयरपोर्ट गया था। इस दौरान उसके साथ उसका दोस्त तुषार भी था। रात में दोनों इंदौर से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि वह परिवार में इकलौता बेटा था। वहीं, घायल युवक बीए का छात्र है और बड़ौदा में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed