फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Veterans Day - Parents of martyred soldiers, veterans and ex-servicemen honored

Ujjain News: वेटरन्स डे पर बलिदानी सैनिकों के माता-पिता, वीरनारियों और पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

Wed, 15 Jan 2025 05:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 05:46 PM IST
सार

फील्ड मार्शल करिअप्पा 14 जनवरी 1953 को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। भारत में 14 जनवरी 2017 से पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Veterans Day - Parents of martyred soldiers, veterans and ex-servicemen honored
वेटरन्स डे का आयोजन।

विस्तार

उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 9वें पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) का आयोजन किया गया। यह दिन तीनों सेनाओं के सेना नायकों एवं बहादुर पूर्व सैनिकों की राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा और बलिदान के साथ-साथ भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ, फील्ड मार्शल केएम. करिअप्पा के सेना में अतुलनीय योगदान और उनके सम्मान में मनाया जाता है। फील्ड मार्शल करिअप्पा 14 जनवरी 1953 को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। भारत में 14 जनवरी 2017 से पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णुदत्त शर्मा (सेवानिवृत्त) ने की। संगठन के अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी (सेवानिवृत्त) ने अपने उद्बोधन में बलिदानियों के परिजनों और पूर्व सैनिकों द्वारा राष्ट्र रक्षा के लिए दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कर्नल प्रदीप सिंह, मेजर कविता चौधरी (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत और सूबेदार मेजर नेत्र सिंह, 10 एमपी बटालियन एनसीसी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल ने किया।

विज्ञापन


इस आयोजन में उज्जैन नगर के बलिदानी सैनिकों के माता-पिता, वीर नारियों और वरिष्ठ पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। प्रमुख रूप से अमर बलिदानी मेजर श्रेयांश गांधी के पिताजी वीके गांधी, बलिदानी मोड सिंह धनगर के पिताजी विक्रम सिंह धनगर, बलिदानी नायक जितेंद्र सिंह चौहान की पत्नी सुधा चौहान, बलिदानी लांस नायक गजेंद्र राव सुर्वे के पिताजी अशोक सुर्वे और माताजी कल्पना सुर्वे, बलिदानी नायब सूबेदार रविंद्र सिंह चौहान की पत्नी प्रताप कुमारी चौहान, बलिदानी नाविक भास्कर पांडे के पिताजी नंद वल्लभ पांडे और माताजी बिना पांडे, बलिदानी सिपाही पवन कारपेंटर की पत्नी अनीता कारपेंटर शर्मा का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पूर्व सैनिकों की श्रेणी में कर्नल राजकुमार सिंह चौहान, कर्नल जी. व्यास, कर्नल मोहन शरण गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल गंगाराम वर्मा, सूबेदार रणजीत सिंह, हवलदार छीतर सिंह राठौर, हवलदार रमेशचंद्र शुक्ला, हवलदार छगनलाल वर्मा, सज्जन सिंह पंवार, सूबेदार मनोहरलाल शुक्ला, सिपाही सुभाष दलाल, हरिनारायण शर्मा, सुरेशचंद्र पारीक, सूबेदार मेजर रामरतन सिंह, हवलदार सज्जन सिंह पंवार, सूबेदार मेजर प्रकाश चंद्र खामोरा, नायक रमेशचंद्र त्रिपाठी, नायक प्रेमलाल, नायक रामदत्त सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह गहलोत, वारंट ऑफिसर आरएस साठे, नायक बृज कुमार तिवारी, सिपाही छोटू सिंह जादौन, सिपाही मानिकचंद जैन आदि को मोतियों की माला, दुपट्टा और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कल्याण संयोजक भंवर सिंह मेरावत, संगठन के सचिव रविप्रताप सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, सहसचिव सवाई सिंह शेखावत, सदस्य शैलेंद्र सिंह डोडिया, प्रकाश गोडबोले, मुकेशचंद्र सोनी, बृज कुमार तिवारी, सुरेश सिंह बैस, योगेंद्र राठौर, नरेंद्र सिंह चौहान, विजयपाल सिंह पंवार, रवि सिंह राठौर, दिलीप सिंह ठाकुर, योगेंद्र सिंह चौहान, गुलजी खान, मोहम्मद मतीन खान, जितेंद्र सिंह राजावत, महेंद्र सिंह, जगदेव चावड़ा, धर्मेंद्र गोठी, बने सिंह मालवीय, रामबरन सिंह भदौरिया आदि ने समारोह की व्यवस्थाओं का संचालन किया। अंत में कल्याण संयोजक भंवर सिंह मेरावत ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed