फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Chirag Paswan along with his family visited Baba Mahakal

Ujjain: परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग, कहा- जो कुछ भी हूं बाबा की कृपा से

Wed, 05 Mar 2025 08:44 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 08:44 AM IST
सार

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से कहा, आज मैं जो कुछ भी हूं, वह बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हूं। मैं पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं।

विज्ञापन
Union Minister Chirag Paswan along with his family visited Baba Mahakal
परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान।

विस्तार

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान बुधवार को सपरिवार श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे लगभग दो घंटे तक बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। भस्म आरती के बाद उन्होंने बाबा महाकाल के श्रीचरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से पूजन-अर्चन करवाने वाले पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि चिराग पासवान अपने पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। वे बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और समय-समय पर महाकाल के दरबार में आते रहते हैं। आज सुबह भी उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान वे बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने सामान्य श्रद्धालु की तरह धोती और गले में लाल रंग का चोला पहना था। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गहलोत और आशीष दुबे द्वारा चिराग पासवान का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का सपना करना चाहता हूं पूरा  
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से कहा, आज मैं जो कुछ भी हूं, वह बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हूं। मैं अपने पूरे परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। वैसे तो बाबा महाकाल ने मुझे सब कुछ दिया है, लेकिन आज मैंने उनसे यह आशीर्वाद लिया है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा कर सकूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन हैं चिराग पासवान
चिराग कुमार पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख नेता हैं। वे बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पिता रामविलास पासवान भी बड़े राजनेता थे। 
 

परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

 

परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

 

परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed