{"_id":"6504595a70fa79947c03cba3","slug":"ujjain-when-the-smell-came-it-was-found-that-the-bank-manager-had-hanged-himself-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बदबू आई तो पता चला बैंक मैनेजर ने लगा ली फांसी, सात दिन पहले ही महिदपुर से ट्रांसफर होकर आए थे नागदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बदबू आई तो पता चला बैंक मैनेजर ने लगा ली फांसी, सात दिन पहले ही महिदपुर से ट्रांसफर होकर आए थे नागदा
Fri, 15 Sep 2023 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 15 Sep 2023 06:47 PM IST
सार
उज्जैन में बैंक मैनेजर ने फांसी लगा ली। कमरे से बदबू आने पर जब मकान मालिक ने अंदर देखा तो बैंक मैनेजर फंदे पर लटकता दिखा। आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी हैं। जांच के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में निजी बैंक के मैनेजर ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीन-चार दिन तक उसका शव कमरे में ही लटका रहा। मकान मालिक को बदबू आई तो घटना का पता चला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों को सूचना दी गई तथा पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।
जिले के नागदा में गांधी ग्राम कॉलोनी में रहने वाले ओमप्रकाश शर्मा के मकान में विवेक शर्मा रहता था। विवेक एक्सिस बैंक में मैनेजर था। वह लगभग सात दिन पहले ही महिदपुर से ट्रांसफर होकर नागदा आया था। विवेक मूल रूप से कटनी के रहने वाले थे। जब ओमप्रकाश को मकान से दुर्गंध आई। उन्होंने विवेक के कमरे में जाकर देखा। जहां विवेक का शव फांसी पर लटक रहा था। जिस पर शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों को सूचना दी गई तथा पीएम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
तीन दिन से बैंक नहीं जा रहा था विवेक
विवेक करीब तीन दिन से बैंक नहीं जा रहे थे। सहकर्मियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। ऐसे में बैंक से प्यून को उसके घर भेजा गया, लेकिन दरवाजा बंद होने व अंदर कूलर चलने की वजह से प्यून बाहर से ही लौट गया। जब कल शाम को विवेक के कमरे से दुर्गंध आने लगी तो मकान मालिक शर्मा ने ऊपर जाकर देखा तो विवेक का शव फंदे पर लटकता मिला।