फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Viral video of ventilation in Mahakal temple raises questions on safety, what did the responsible say?

Ujjain: महाकाल मंदिर में वेंटिलेशन के वायरल वीडियो से सुरक्षा पर सवाल, जिम्मेदार बोले- वो तो सप्ताह भर से बंद

Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ श्रद्धालु कार्तिक मंडपम के वेंटिलेशन से कूद कर गणेश मंडपम में पहुंच रहे हैं। इस वीडियो को वायरल किए जाने के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Ujjain: Viral video of ventilation in Mahakal temple raises questions on safety, what did the responsible say?
पहली तस्वीर में वेंटिलेशन से कूदते लोग, तो दूसरी तस्वीर में पाइप लगे दिख रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर श्री महाकालेश्वर मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ श्रद्धालु कार्तिक मंडपम के वेंटिलेशन से कूद कर गणेश मंडपम में पहुंच रहे हैं। इस वीडियो को वायरल किए जाने के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि महाकालेश्वर मंदिर में वैसे तो सुरक्षा कर्मियों की लंबी चौड़ी फौज है, लेकिन जब श्रद्धालु इस तरह वेंटिलेशन से कूद कर एक स्थान से दूसरी जगह जा रहे हैं तो उन्हें रोकने वाला कोई भी नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो और महाकाल मंदिर में हो रही चूक पर जब अमर उजाला द्वारा सच्चाई का पता लगाया गया तो पता चला कि यह वीडियो कोई एक-दो दिन पुराना नहीं बल्कि लगभग एक सप्ताह पुराना है। इसे श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के जिम्मेदारों ने संज्ञान में लेते हुए वेंटिलेशन को कभी से बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कुछ गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ श्रद्धालु कार्तिक मंडपम के वेंटिलेशन से गणेश मंडपम में कूद जरूर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। इस वायरल वीडियो में जिस तरह से घटना को प्रदर्शित किया जा रहा है वह सरासर गलत है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चूक जैसी कोई बात नहीं है। साथ ही यह वीडियो एक-दो दिन पुराना नहीं बल्कि लगभग सप्ताह भर पुराना है। यह वीडियो अब वायरल हुआ, लेकिन हमने श्रद्धालुओं की इस हरकत को संज्ञान में लेते हुए वेंटिलेशन को पहले ही बंद करवा दिया है। वर्तमान में तो वेंटिलेशन की स्थिति कुछ ऐसी है कि यहां से किसी का कूदना तो दूर इससे बाहर भी नहीं झांका जा सकता। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को दी थी समझाइश
सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हमें जब इस घटना का पता लगा तो उसी समय यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ऐसे श्रद्धालुओं को रोककर इस प्रकार वेंटिलेशन से ना कूदने की समझाइश दी थी और अगले दिन ही इन वेंटिलेशन पर स्टील के पाइप लगवा दिए गए थे जिससे कि फिर अन्य कोई श्रद्धालु इस तरह की अव्यवस्था न फैला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed