फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Uma Sanjhi festival will be celebrated in Mahakal mandir, folk artists will give cultural presentation

Ujjain: महाकाल के आंगन में मचेगी उमा सांझी उत्सव की धूम, देशभर के लोक कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Sun, 08 Oct 2023 12:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 12:54 PM IST
सार

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में 10 अक्टूबर से 'उमा सांझी महोत्सव' की शुरुआत हो जाएगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बाबा महाकाल और माता पार्वती के विभिन्न रूपों की झांकी सजेगी और कला तथा संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Ujjain: Uma Sanjhi festival will be celebrated in Mahakal mandir, folk artists will give cultural presentation
महाकाल मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के आंगन मे समय-समय पर अनेक आयोजन होते रहते है। इसी कड़ी में अब यहां संस्कृति और लोक कला के महापर्व ‘उमा सांझी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस आयोजन में बाबा महाकाल अलग-अलग स्वरूपों में दिखाई देते हैं, इसके अलावा लोक कला की प्रस्तुति देने वाले कलाकार अलग-अलग तरह के गीत, संगीत और नृत्य पेश करते हैं। बताया जाता है कि इस वर्ष 10 अक्टूबर 2023 से ‘उमा सांझी महोत्सव’ की शुरुआत हो जाएगी। जिसमें बाबा महाकाल मनमहेश स्वरूप में कोटितीर्थ कुंड में नौका विहार करेंगे और ग्वालियर के ढोली बुआ के संकीर्तन के जरिए एक बार फिर भक्त हरि कथा का श्रवण कर सकेंगे। पांच दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम बहुत ही आनंददायक होता है और भक्त बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


यह होते हैं आयोजन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अश्विन कृष्ण एकादशी से अमावस्या तक पांच दिवसीय उमा सांझी महोत्सव मनाया जाएगा। धर्म, कला, संस्कृति के इस समागम में प्रतिदिन सभा मंडपम में सांझी सजाई जाएगी। भगवान महाकाल कोटितीर्थ कुंड में नौका विहार करेंगे। पांच दिन लोक कलाकार गीत,संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देंगे। पीआरओ गौरी जोशी ने बताया इस बार उमा सांझी महोत्सव का आयोजन 10 से 14 अक्टूबर तक होगा। पांच दिवसीय उत्सव में प्रतिदिन भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कलाकार नृत्य, गायन व वादन की प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन


16 अक्टूबर को निकलेगी उमा माता की सवारी
उमा सांझी उत्सव के समापन पर 16 अक्टूबर सोमवार को शाम 4:00 बजे उमा माता की सवारी निकलेगी। माता पार्वती रजत पालकी में सवार होकर सांझी विसर्जित करने मोक्षदायिनी शिप्रा के तट जाएंगी। सवारी में भगवान महाकाल नंदी पर मनमहेश रूप में सवार होकर निकलेंगे। साल में एक बार अश्विन शुल्क पक्ष की द्वितीया को उमा माता की सवारी निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed