फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: TI alone confronted the poor against vehicle thefts

Ujjain: वाहन चोरियों के खिलाफ कंजरों से अकेला भिड़ गया टीआई, ललकार कर कहा- अब यहां दिखे तो अंजाम बुरा होगा

Fri, 02 Feb 2024 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 04:54 PM IST
सार

ज्जैन संभाग के सीतामऊ थाने के टीआई ने दबंगता से करीब एक दर्जन से अधिक कंजरों का सामना किया। टीआई की चेतावनी से कंजर उज्जैन संभाग की सीमा से भागते हुए राजस्थान की सीमा में चले गए। टीआई ने कंजरों से कहा कि अब उज्जैन संभाग की सीमा में दिखे तो अंजाम बुरा होगा।

विज्ञापन
Ujjain: TI alone confronted the poor against vehicle thefts
थाना प्रभारी ने कंजरों को ललकार कर खदेड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन संभाग में पिछले कई समय से वाहन चोरी और रात के समय मे कॉलोनियों मे घुसकर चोरी और नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी के राजस्थान के कंजर उज्जैन संभाग में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में उज्जैन संभाग के सीतामऊ थाने के टीआई ने दबंगता से करीब एक दर्जन से अधिक कंजरों का सामना किया। टीआई की चेतावनी से कंजर उज्जैन संभाग की सीमा से भागते हुए राजस्थान की सीमा में चले गए। टीआई ने कंजरों से कहा कि अब उज्जैन संभाग की सीमा में दिखे तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन



उज्जैन संभाग में करीब एक माह से लगातार वाहन चोरी की वारदातें और शहर और ग्रामीण इलाकों में चोरी और नकब्जनी की वारदातें बढ़ गई हैं। रात के समय में कॉलोनियों में चोरों की गैंग घूम रही है और चोरियां कर रही हैं। यह चोरी की वारदातें पूरे उज्जैन संभाग में की जा रही है पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के कंजर मध्यप्रदेश की बॉर्डर से अंदर आकर उज्जैन सहित उज्जैन संभाग में चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर उज्जैन संभाग के सीतामऊ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति पुलिस टीम के साथ कंजरों के डेरे में दबिश देने पहुंचे थे। टीआई ने दो दर्जन से अधिक कंजरों को देखते ही दूर से वार्निंग देना शुरू कर दी। टीआई की दबंगता और चेतावनी सुनकर कंजर भागते नजर आए और पहाड़ियों पर चढ़ गए। वहीं मौके से बदमाश कंजर उज्जैन संभाग की सीमा क्षेत्र को छोड़कर राजस्थान की सीमा में जा पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि उज्जैन संभाग सहित मध्यप्रदेश में किसी भी तरह की कोई भी घटना को अंजाम मत देना, नहीं तो अब अंजाम बुरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई दिनेश प्रजापति ने बताया कि थाना क्षेत्र सहित पूरे उज्जैन संभाग में लगातार कंजर बदमाशों का मूवमेंट आ रहा था। राजस्थान से  कंजर मध्यप्रदेश की सीमा में आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर वापस राजस्थान चले जाते थे। जिसकी सूचना हमें मिली थी। हम राजस्थान मध्यप्रदेश की सीमा पर टोकड़ा गांव मे कंजरों को चेतावनी देकर आए हैं कि चोरी गई बाइकों को तीन दिन में लौटा दें नहीं तो करवाई की जाएगी। इसी कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में  वायरल हुआ है। इसमें थाना प्रभारी प्रजापति बदमाश कंजरों को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि उज्जैन संभाग सहित  क्षेत्र में आना मत नहीं तो बख्शा नही जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed