फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: The girl who died due to deteriorating health in the bus, had filed an application for blackmail-rape

Ujjain: बस में जिस युवती की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, उसके बारे में मिली चौंकाने वाली जानकारी, जानें मामला

Thu, 23 May 2024 10:38 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 10:38 AM IST
सार

उज्जैन में एक युवती की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि युवती ने कुछ दिन पहले ही खंडवा में ब्लैकमेल और दुष्कर्म का शिकायती आवेदन दिया था। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ujjain: The girl who died due to deteriorating health in the bus, had filed an application for blackmail-rape
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 27 वर्षीय युवती बस से इंदौर की ओर अपने साथियों के साथ जा रही थी, उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। प्राथमिक परीक्षण पर डॉक्टर ने बताया था कि युवती की मौत शुगर बढ़ने के कारण हो गई है। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला था कि युवती इंसुलिन का उपयोग करती थी इसीलिए नीलगंगा थाना पुलिस भी अब तक इस मामले को सामान्य मौत ही मान रही थी। लेकिन, इस मामले में नया मोड़ उस समय आ गया जब पता चला कि मृतका और उसकी सहेलियों ने कुछ समय पहले खंडवा के एक थाने मे दुष्कर्म और ब्लैकमेल किए जाने का एक शिकायती आवेदन दे रखा था।
विज्ञापन


नीलगंगा थाने की एसआई वर्षा सोलंकी ने बताया कि खंडवा निवासी सुनीता (परिवर्तित नाम) अपनी कुछ सहेलियों और एक अन्य युवक के साथ उज्जैन से इंदौर की ओर बस से जा रही थी, तभी हरिफाटक ओवर ब्रिज के समीप अचानक सुनीता की शुगर बढ़ने के कारण तबीयत खराब हुई। जिसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसआई वर्षा सोलंकी ने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले में मर्ग कायम करते हुए युवती का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन


मामले मे भले ही नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करने की कार्यवाही की हो, लेकिन खंडवा के मोघट रोड पुलिस थाने में मृतका और उसकी सहेलियों ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल किए जाने जैसा आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दे रखा है। एसआई ने इस तरह की कोई भी जानकारी अभी अपने पास न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर, मनाली टूर से आ रही थीं युवतियां
बताया जाता है कि यह युवतियां जयपुर, मनाली टूर से खंडवा की ओर लौट रही थीं। इस टूर में कुल पांच युवतियां और एक युवक शामिल था। उज्जैन में सुनीता की मौत के बाद यह लोग यहां से चले गए थे। लेकिन इन्होंने नीलगंगा थाने एसआई वर्षा सोलंकी को मृतका के परिजनों के मोबाइल नंबर जरूर दे दिए थे, जिसके माध्यम से पुलिस मृतका के परिजनों तक पहुंची और उन्हें उज्जैन बुलाकर शव उनके सुपुर्द कर दिया था।

थाना प्रभारी बोले-  खंडवा में शिकायत की कोई जानकारी नहीं
इस मामले में नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोडिया से जब चर्चा की गई तो उनका कहना था कि उज्जैन में इस पूरे मामले में सिर्फ और सिर्फ युवती की मौत हुई थी। वह भी शुगर बढ़ने के कारण। जिसको लेकर थाने में मर्ग कायम किया गया है, लेकिन अगर खंडवा के मोघट थाने में इस मामले से जुड़ा कोई शिकायती पत्र दिया गया है तो इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।


खंडवा थाने में की गई है कुछ इस प्रकार की शिकायत
सोर्स बताते हैं कि इस मामले में खंडवा के मोघट थाने मे मृतका और उसकी सहेलियों ने एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें इन युवतियों ने ऑनलाइन जॉब दिलाने के बहाने उन्हें फंसाने और दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप वहीं के एक युवक पर लगाया था। बताया जाता है कि पुलिस इस आवेदन पर कार्रवाई कर ही रही थी कि इस दौरान खंडवा निवासी सुनीता की मौत हो गई। वैसे सुनीता की मौत को अभी शुगर बढ़ने के कारण होना माना जा रहा है लेकिन कहीं ना कहीं पुलिस इस आवेदन को लेकर भी पूरे मामले की नए सिरे से जांच जरूर करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed