फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain, the city of Baba Mahakal, is filled with Ram, attractive electrical decoration of Mahakal temple

Ujjain: राममय हुई बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, महाकाल मंदिर की हुई आकर्षक विद्युत साज सज्जा

Fri, 19 Jan 2024 10:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 10:01 PM IST
सार

श्री राम मंदिर अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जहां सारे देश मे उत्सव सा माहौल है, वहीं भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में भी उत्साह चरम पर है।

विज्ञापन
Ujjain, the city of Baba Mahakal, is filled with Ram, attractive electrical decoration of Mahakal temple
22 जनवरी के लिए सजा महाकाल मंदिर परिसर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत न सिर्फ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। मंदिर में प्रतिदिन भजन-कीर्तन व नृत्य का आयोजन भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में गुरुवार को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से 500 वर्षों के इतिहास और राम मंदिर के साथ भगवान श्रीराम को प्रदर्शित किया। इस दौरान विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा, विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला के समन्वयक डॉ. सुशील कुमार शर्मा और संकाय सदस्य डॉ. अजय शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


 

Ujjain, the city of Baba Mahakal, is filled with Ram, attractive electrical decoration of Mahakal temple
विक्रम विवि में राम मंदिर से जुड़ी रंगोली स्पर्धा की गई। - फोटो : सोशल मीडिया
दुकान के बोर्ड भी हुए राममय
श्री राम मंदिर अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर जहां सारे देश मे उत्सव सा माहौल है, वहीं भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में भी उत्साह चरम पर है। मंदिरों के साथ शहरवासियों में भी इतना हर्ष व्याप्त है कि वे अपने घर व प्रतिष्ठान को भी सजा रहे हैं। इसी कड़ी में उज्जैन की चित्रा ग्राफिक्स के संचालक सुरेश सोनी ने अपने प्रतिष्ठान के मुख्य बोर्ड को ही राम मय कर दिया है। संचालक सुरेश सोनी कहा कि राम हमारे रोम-रोम में हैं इसलिए अब हमारे बोर्ड पर भी राम ही हैं।


मां चामुंडा को लगेगा 1,01,111 लड्डूओं का महाभोग
श्री छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति द्वारा दो दिवसीय श्री रामलला स्थापना प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 21 जनवरी रविवार को अखंड रामायण पाठ से होगी। 22 जनवरी सोमवार को अखंड रामायण का समापन कर मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता को 1,01,111 लड्डू का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। 2100 दीपक शाम 7 बजे जलाकर महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात आम जन को निरंतर लड्डू प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

मां चामुंडा माता भक्त समिति संयोजक पं. शरद चौबे, पुजारी पं. सुनील चौबे ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 21 जनवरी रविवार को श्री राम के जीवन काल पर आधारित चलित झांकी जनता के दर्शनाथ रखी जाएगी। इसका लोकार्पण 21 जनवरी रविवार की शाम को किया जाएगा एवं मंदिर को भव्य फूलों से सजाया जाएगा। संपूर्ण चामुंडा माता चौराहे को भगवा ध्वज एवं श्री राम के बड़े बड़े चित्रों के माध्यम से सजाया जाएगा। चामुंडा माता मंदिर चौराहे के मध्य होने से भव्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगा, यह प्रयास समिति के सदस्यों द्वारा दिन रात मेहनत कर किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed