{"_id":"657edcc861557496b50f49cc","slug":"ujjain-suspicious-death-of-mumbai-youth-who-came-to-visit-ujjain-fear-of-heart-attack-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: उज्जैन दर्शन करने आए मुंबई के युवक की संदिग्ध मौत, हार्टअटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: उज्जैन दर्शन करने आए मुंबई के युवक की संदिग्ध मौत, हार्टअटैक की आशंका
Sun, 17 Dec 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:05 PM IST
सार
उज्जैन में दर्शन करने पहुंचे एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। घूमते समय कार में ही अचानक सांसें तेज हो गईं और अचेत हो गया। डॉक्टर ने आशंका जताई कि उसे हार्टअटैक आया होगा। पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई से उज्जैन दर्शन करने आए युवक की शनिवार रात कालभैरव मंदिर दर्शन करने से पहले तबीयत बिगड़ गई। उसका दोस्त व भाई कार से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
बता दें कि मधुसुदन पिता रामकुमार कोठारी (28) निवासी कोलकाता पिछले 6-7 वर्षों में मुंबई में रहकर नौकरी कर रहा था। उसके भाई देवांशु राठी निवासी कलकत्ता और दोस्त आदित्य खेमकर ने बताया कि हम लोग दो दिन पहले उज्जैन आ गए थे। मधुसुदन शनिवार को उज्जैन पहुंचा और तीनों उज्जैन दर्शन कर रहे थे। कालभैरव मदिर दर्शन करने के लिए निकले ही थे कि कार में ही मधुसुदन लंबी लंबी सांसे लेकर हिचकियां लेने लगा। हमें लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ ही देर में उसे तेज पसीना आया और वह अचेत हो गया तो तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मधुसुदन को मृत घोषित कर शव पीएम रूम में रखवा दिया। डॉक्टर का कहना था कि संभवत: हार्टअटैक से मधुसुदन की मृत्यु हुई होगी, जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी। भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।