फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Saint Yeti Yatendranand Maharaj says Love Jihad is  big danger started padyatra to make Hindus aware

MP News: संत यति ने लव-जिहाद को बताया बड़ा खतरा, बोले- आपका परिवार मजबूत न हुआ तो आपकी मदद कोई नहीं कर पाएगा

Tue, 11 Jun 2024 06:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Jun 2024 06:08 PM IST
सार

Love Jihad: यति यतेन्द्रानंद महराज ने कहा कि हमारे गुरुदेव यति नरसिंहानंद सरस्वती कहते हैं कि हिंदू इस समय अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन, वे इससे लड़ नहीं रहे हैं बल्कि बचते नजर आ रहे हैं। भारत का कोई ऐसा नेता नहीं है जो हिंदू समाज और उसकी बेटियों को लव जिहाद की समस्या से बचा लेगा।

विज्ञापन
Ujjain: Saint Yeti Yatendranand Maharaj says Love Jihad is  big danger started padyatra to make Hindus aware
लव जिहाद पर जागरूक करने पैदल यात्रा निकाल रहे संत यति यतेन्द्रानंद महाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दान दक्षिणा और मंदिर निर्माण के लिए अब तक आपने कई यात्राएं निकलती हुई देखी होंगी। लेकिन, अब बाबा महाकाल के दरबार से एक ऐसी पैदल यात्रा की शुरुआत हुई है जिसका उद्देश्य ही अलग है। यह यात्रा मध्यप्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू की गई। इस यात्रा को शुरू करने वाले संत कहते हैं कि वे लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि अगर अभी आप जागरूक नहीं हुए और आपका परिवार मजबूत नहीं हुआ तो फिर आपकी मदद कोई नहीं कर पाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, धार्मिक नगरी उज्जैन से श्री पंच दसनाम जूना अखाड़ा और डासना देवी पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद महाराज के शिष्य यति यतेन्द्रानंद महाराज ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर एक पैदल यात्रा शुरू की है। यह पैदल यात्रा उज्जैन से शुरू हुई है। यात्रा के दौरान शिष्य यति यतेन्द्रानंद महाराज इंदौर और देवास जिले का पैदल भ्रमण करेंगे और फिर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर इसका समापन करेंगे। 
विज्ञापन


यात्रा करने वाले यति यतेन्द्रानंद महराज बताते हैं कि मध्य प्रदेश में इन दिनों सबसे ज्यादा हिंदू बेटियां लव जिहाद की शिकार हो रही हैं। हिंदू समाज के लोग अपनी बेटियों को बचाएं, इसीलिए हम यात्रा के माध्यम से उन्हें जागरूक करने में लगे हुए हैं। आने वाले समय में हिंदुओं को लव जिहाद से ही सबसे बड़ा खतरा होने वाला है। ऐसे में मैं उन्हें अभी से जागरुक कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे गुरुदेव यति नरसिंहानंद सरस्वती कहते हैं कि हिंदू इस समय अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन, वे इससे लड़ नहीं रहे हैं बल्कि बचते नजर आ रहे हैं। भारत का कोई ऐसा नेता नहीं है जो हिंदू समाज और उसकी बेटियों को लव जिहाद की समस्या से बचा लेगा।


हिंदुओं को जागरुक करना हमारी जिम्मेदारी
यति यतेन्द्रानंद महराज कहते हैं कि मप्र में सबसे ज्यादा लव जिहाद के मामले हो रहे हैं। ऐसे में हम हिंदुओं को इस खतरे से जागरुक करने के लिए यह पैदल यात्रा कर रहे हैं। हम हिंदुओं से भीख मांग पलते हैं, उनके दिए कपड़े पहनते हैं। हम कुत्तों की तरह उनके संसाधन पर पलते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम हिंदुओं को आने वाले खतरे को लेकर जागरूक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed