फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Simhastha 2028: Uproar Over Shahi Mosque Road Widening, Talks Bring Consensus; HC Hearing Today

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल: शाही मस्जिद के पास उपद्रवियों का पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

Mon, 28 Sep 2026 09:34 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 09:34 AM IST
सार

उज्जैन में की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद पर कार्रवाई की आशंका में मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया। प्रशासन और समाज के बीच सहमति बनने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ, अब मस्जिद के हिस्से को लेकर हाईकोर्ट की सुनवाई पर नजर है।

विज्ञापन
Simhastha 2028: Uproar Over Shahi Mosque Road Widening, Talks Bring Consensus; HC Hearing Today
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन के कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। करीब 900 मीटर लंबे इस मार्ग पर निर्माण में बाधा बन रहे 60 धार्मिक स्थलों में से अधिकांश को हटाया जा चुका है। हालांकि शाही मस्जिद और खड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित मजार को लेकर पिछले दिनों तनाव और विरोध की स्थिति बनी और प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान उज्जैन में पथराव की स्थिति बनी। पुलिस ने भीड़ को तितर बीतर करने के लिए आंसू गैस के गोल छोड़े।
विज्ञापन




कार्रवाई की आशंका को देखते हुए यहां जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ने के बाद शनिवार रात से मुस्लिम समाज के लोग शाही मस्जिद परिसर और आसपास की सड़कों पर एकत्र होने लगे और नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध का सिलसिला रविवार रात तक जारी रहा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कंठाल-गोपाल मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में हाईवोल्टेज ड्रामा: एफआईआर के लिए 4 घंटे थाने के गेट पर बैठी युवती, भाजपा नेताओं पर धमकी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बनी सहमति
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों, मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों और शहर काजी के बीच लंबी बैठक हुई। कई घंटे चली बातचीत और प्रशासन की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। इसके बाद रातभर जारी विरोध समाप्त हो गया और प्रदर्शनकारी शांत होकर लौट गए।


शहर काजी खलीफुर्रहमान ने बताया कि प्रशासन के साथ आपसी सहमति बन गई है। सहमति के अनुसार सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज की ओर से स्वयं हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मस्जिद के हिस्से को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई
मस्जिद के प्रभावित हिस्से को बचाने के लिए मुस्लिम समाज की ओर से इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस मामले में सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। वहीं नगर निगम और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। यदि अदालत की ओर से कोई कानूनी अड़चन नहीं आती है तो सोमवार से सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे अन्य बाधक धार्मिक स्थलों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ सकती है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed