{"_id":"646f47a2be860e07fa01c369","slug":"ujjain-reached-the-bridge-by-bike-and-jumped-into-the-river-divorced-two-months-ago-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बाइक से ब्रिज पर पहुंचा और लगा दी नदी में छलांग, दो महीने पहले ही हुआ था तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बाइक से ब्रिज पर पहुंचा और लगा दी नदी में छलांग, दो महीने पहले ही हुआ था तलाक
Thu, 25 May 2023 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 May 2023 05:03 PM IST
सार
इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर ब्रिज से एक युवक के नदी मे छलांग लगा दी थी। घटनास्थल पर उसकी बाइक पुल पर खड़ी मिली। तलाश के बाद युवक का शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन की क्षिप्रा नदी में मंगलवार शाम पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। बाइक से छलांग लगाने वाले की तलाश शुरू की और उसका शव नदी से बाहर निकलवाया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। पता चला है कि दो करीब दो महीने पहले ही उसका तलाक हुआ था।
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर ब्रिज से एक युवक के नदी मे छलांग लगा दी थी। घटनास्थल पर उसकी बाइक पुल पर खड़ी मिली। युवक की तलाश शुरू की गई और बाइक नंबर से उसकी पहचान ब्रजेश पिता श्यामसुंदर पांडे (44) निवासी जिनेन्द्र विहार सेठीनगर के रूप में हुई। शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार सुबह नानाखेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान सामने आया कि ब्रजेश आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था और घर से भोपाल मीटिंग में जाने का कहकर निकला था। ब्रजेश तीन बच्चों का पिता था। दो माह पहले ही उसका पत्नी से तलाक हुआ था।