फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Police Shut Down 11 Fake Websites Duping Devotees in Name of Mahakal Darshan

Ujjain: होटल बुकिंग का झांसा देकर लगाते थे चूना, महाकाल दर्शन के नाम पर चल रहा साइबर फ्रॉड; 11 वेबसाइटें बंद

Sun, 31 May 2026 09:03 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 09:03 AM IST
सार

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से होटल और धर्मशाला बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल की जांच में सामने आई 11 फर्जी वेबसाइटों और लिंक को ब्लॉक करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Ujjain Police Shut Down 11 Fake Websites Duping Devotees in Name of Mahakal Darshan
ठगी गैंग पर उज्जैन पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा श्री महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठगों पर उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महाकाल भक्त निवास, माधव सेवा न्यास और कई बड़े होटलों के नाम से चल रही 11 फर्जी वेबसाइटों को तत्काल बंद करवा दिया है।
विज्ञापन




दरअसल, साइबर अपराधी इंटरनेट पर नकली वेबसाइटें बनाकर श्रद्धालुओं को कमरे बुक करने का झांसा दे रहे थे। एडवांस पेमेंट लेने के बाद जब श्रद्धालु परिवार के साथ उज्जैन पहुंचते थे, तब उन्हें ठगी का पता चलता था। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


जांच में 11 फर्जी वेबसाइटें और लिंक सामने आए
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में 11 फर्जी वेबसाइटें और लिंक सामने आए। इसके बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल के माध्यम से आईटी एक्ट के तहत संबंधित कंपनियों को नोटिस भेजकर सभी साइटों को ब्लॉक करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain: प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भक्त, महाकाल नगरी उज्जैन में महामृत्युंजय जाप शुरू


इस मामले पर महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि हमने mptsamratvikramadityatheheritage.online, mahakaleshwarbhaktniwas.great-site.net, mahakaleshwarbhaktniwas.co.in, shreemahakaleshwarbhaktniwas.co.in, shrimahakaleshwarbhaktaniwas.in, shrimahakaleshwarbhaktniwas.co.in और shrimahakaleshwarbhaktaniwasuj81.godaddysites.com के साथ ही माधव सेवा न्यास के नाम से चल रही madhavsevanyash.com और अंजूश्री होटल की नकली साइट anjusreehotelujjain.info को भी बंद किया गया है।

ये भी पढ़ें- अब आस्था में निवेश! उज्जैन के 11 मंदिरों का 1100 करोड़ से होगा कायाकल्प, 200 करोड़ के टेंपल बॉन्ड होंगे जारी

'श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी'
थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रिप एडवाइजर और जस्टडायल पर बने फर्जी लिंक्स को भी हटवा दिया गया है। याद रहे कि उज्जैन पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि होटल या भक्त निवास बुक करते समय सिर्फ अधिकृत वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी अज्ञात नंबर या संदिग्ध लिंक पर पेमेंट करने से पहले जानकारी को अच्छी तरह जांच लें। अगर कोई ठगी का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed