फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Panni Dhai and Bachcha accused of burning bike complainant says did this to take revenge of old dispute

Ujjain: पन्नी, ढाई और बच्चा पर लगा बाइक जलाने का आरोप, फरियादी बोला- पुराने विवाद का बदला लेने के लिए की हरकत

Fri, 28 Jun 2024 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 09:55 PM IST
सार

पन्नी, ढाई और बच्चा पर पल्सर बाइक जलाने का आरोप लगा है। रात तीन बजे सरस्वती नगर में बाइक जलाई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर फरियादी बोला, पुराने विवाद का बदला लेने के लिए इस प्रकार की हरकत की।

विज्ञापन
Ujjain Panni Dhai and Bachcha accused of burning bike complainant says did this to take revenge of old dispute
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में शुक्रवार सुबह सरस्वती नगर गली नंबर दो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन लोग पल्सर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग लगाते हुए दिखाई दिए। गाड़ी जलने से घर में सो रहे लोग उठे और इन लोगों को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन तब तक यह सभी आरोपी भाग चुके थे।

विज्ञापन


पन्नी, ढाई और बच्चा पर पल्सर जलाने के आरोप के बारे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह किन छोटे-छोटे बच्चों के नाम हैं। लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात तीन बजे ढांचा भवन के पास सरस्वती नगर गली नंबर दो में तीन लोगों ने एक पल्सर 150 गाड़ी में आग लगा दी थी। गाड़ी के मालिक रजनीश भारती ने बताया कि उसका सोहेल पन्नी निवासी आगर नाका, अमन ढाई निवासी ढांचा भवन और राज बच्चा निवासी ढांचा भवन से पिछले छह महीने से पुराना विवाद चल रहा है। इन्हीं लोगों ने इस विवाद का बदला लेने के लिए पल्सर गाड़ी जलाने जैसी हरकत की है।
विज्ञापन


रजनीश ने बताया कि गाड़ी जलाने के कारण निकली आग से उनका परिवार रात को ही जाग गया था और उन्होंने इन आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन तब तक यह लोग भाग गए। यह तो गनीमत रही कि हम समय पर जाग गए। वरना पल्सर के साथ ही यहां पास में खड़ी ई-रिक्शा और मकान में भी आग लग सकती थी। इस मामले में रजनीश ने थाना चिमनगंज पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने के साथ ही घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed