फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Woman Sarpanch lodged a complaint against the assistant secretary at the police station

Ujjain News: सहायक सचिव के खिलाफ महिला सरपंच लामबंद, हाथ से रजिस्टर लेकर फाड़ दिया था एजेंडा

Sat, 13 Jul 2024 01:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jul 2024 01:03 PM IST
सार

अभद्र व्यवहार के बाद जिले की खाचरौद जनपद पंचायत की ग्राम रिंगनीया के सहायक सचिव महेन्द्रप्रताप सिंह के खिलाफ महिला सरपंच और पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
Ujjain News: Woman Sarpanch lodged a complaint against the assistant secretary at the police station
मामले की जानकारी देतीं महिला सरपंच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में चुनी गई महिला सरपंच और पंच से पंचायत सहायक सचिव अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और किसी भी सरकारी काम में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत में सामने आया है, जिसकी थाने पर और जनपद पंचायत के सीईओ को लिखित में शिकायत की गई है।

विज्ञापन


उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत की महिला सरपंच और महिला पंचों ने सामूहिक रूप से थाने में लिखित आवेदन देकर पंचायत के सहायक सचिव के खिलाफ अभद्रता की शिकायत की है। महिला सरपंच और पंच ने सीईओ को भी इसकी शिकायत की है। उज्जैन जिले की खाचरौद जनपद पंचायत की ग्राम रिंगनीया के सहायक सचिव महेन्द्रप्रताप सिंह के खिलाफ महिला सरपंच और पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन


पंचायत के सहायक सचिव महेंद्र प्रताप सिंह पर महिला सरपंच श्यामुबाई ने आरोप लगाया कि भरी बैठक में मेरे हाथों से पंचायत के रजिस्टर को लेकर ठहराव प्रस्ताव और एजेंडे को फाड़ दिया, जिस पर एजेंडे से संबंधित 28 लोगों के साइन और अंगूठे थे। महिला सरपंच ने बताया कि सहायक सचिव ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रिंगनिया की सरपंच श्यामुबाई पति नारायण किर ने जनपद कार्यलय, एसडीएम और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर बताया कि जनपद पंचायत खाचरौद की महिला सरपंच हूं। ग्राम पंचायत रिंगनिया के मंत्री सुशील चतुर्वेदी के कार्यप्रणाली से ग्रामवासियों नाराजगी के चलते उनके स्थानांतरण की बात को ठहराव प्रस्ताव में लिया गया था। ठहराव प्रस्ताव कर 4 दिन पूर्व गांव में एजेन्डा घुमाया था। 9 जुलाई 2024 विशेष ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामवासियों ने सचिव को हटाने की मांग रखी थी। 

मीटिंग में सरपंच, महिला पंच और सहायक सचिव महेन्द्र प्रताप सिंह पंचायत के अंदर बैठे थे। बाकी सदस्य बाहर पेड़ की छांव में बैठे हुए थे। इस दौरान सहायक सचिव महेन्द्र प्रताप सिंह ने मेरे हाथ से रजिस्टर लेकर उसमें मंत्री को हटाए जाने संबंधी एजेंडे को फाड़ दिया। इसका विरोध किया तो मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। 


सख्त कार्रवाई की जाएगी
मामले को सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर ने गम्भीर बताते हुए कहा कि सहायक सचिव ने ये किया है तो ये कृत्य अमानवीय है। शीघ्र ही जांच दल बनाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed