फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Ujjain SI Preeti Singh performs duty and mother duty simultaneously

Ujjain News: ड्यूटी का फर्ज और मां का कर्तव्य एक साथ निभाती हैं उज्जैन की यह महिला पुलिस अधिकारी

Sat, 27 May 2023 12:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 May 2023 12:53 PM IST
सार

उज्जैन जिले की एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने पुलिसिया दायित्वों के साथ मां के कर्तव्यों को निभाते हुए मिसाल कायम की है। उनके इस कार्य से क्षेत्र के लोग और पुलिस अधिकारी सहित थाने के पुलिसकर्मी काफी प्रभावित हो रहे हैं। वह अपने बेटी को थाने में साथ-साथ रखती हैं, पुलिस थाना इस बच्ची के लिए अब परिवार बन गया है।
 

विज्ञापन
Ujjain News Ujjain SI Preeti Singh performs duty and mother duty simultaneously
एसआई प्रीति सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में बड़नगर पुलिस थाने में एक ऐसी महिला पुलिस अधिकारी हैं, जो अपनी डेढ़ साल की मासूम बिटिया का पालन-पोषण करने के साथ पुलिस का फर्ज बखूबी निभा रही हैं। एक तरफ घर में ममता की मूरत तो दूसरी तरफ अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम  2016 बैच की एसआई प्रीति सिंह चौहान फिलहाल बड़नगर थाने में पदस्थ हैं।

विज्ञापन


एसआई चौहान थाने में ड्यूटी गश्त संभालने के साथ ही महिला डेस्क की नोडल अधिकारी के रूप में भी अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं। 8-10 घंटे की ड्यूटी एसआई प्रीति सिंह अपनी डेढ़ साल की मासूम के साथ करती हैं। प्रीति सिंह ने बताया, पति आकाश दीप सिंह बालाघाट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर सेवा दे रहे हैं। ऐसे में घर पर बच्ची को संभालने में समस्या आती है, वहीं पुलिस की ड्यूटी निभाना अपने आप मे कठिन है। तीन शिफ्ट में से किसी भी शिफ्ट में कभी भी ड्यूटी लग सकती है। इसके अलावा महिला संबंधित मामले आने पर कभी भी थाने पर आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद डेढ़ साल की बिटिया प्रिशा का प्रीति सिंह पूरा ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन




दोनों जिम्मेदारी का तालमेल बैठाने में प्रीति सिंह को पुलिस अधिकारियों को भी सहयोग मिल रहा है। ड्यूटी पर रहने के बाद भी एसआई प्रीति सिंह बच्ची का पूरा ध्यान रखती है। बड़नगर एसडीओपी रवींद्र बोयत, थाना प्रभारी सुरेंद्र गरवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी अपने सहयोगी पुलिस अधिकारी के डबल रोल से काफी प्रभावित हैं। प्रीति सिंह एक सशक्त महिला के साथ ममतामयी मां की भूमिका भी निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed