फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Dead body found hanging on a tree in Jhirniya, Nagda

Ujjain News: नागदा के झिरनिया में पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही पहचान के प्रयास

Wed, 08 May 2024 06:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 06:42 PM IST
सार

उज्जैन के झिरनिया से करीब डेढ़ किमी खाकरे के पेड़ पर एक युवक का मृत शरीर लटकता हुआ मिला। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Ujjain News: Dead body found hanging on a tree in Jhirniya, Nagda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के नागदा के ग्राम झिरनिया के पास आज दोपहर को पुलिस ने एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ बरामद किया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है, पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों से लापता हुए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंच सके। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को झिरनिया से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित दो खेतों की मेढ़ पर खाकरे के पेड़ पर एक युवक का मृत शरीर लटकता हुआ मिला। चौकीदार की सूचना पर बिरलाग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने शव की छानबीन की तो उसके पास से गाड़ी की चाबी मिली। युवक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। ऐसे में पुलिस शव का पीएम भी नहीं करा सकी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए मृतक का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया है। साथ ही मर्ग कायम कर अन्य तरीके से भी उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed