फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain bride was returning after visiting Chintaman Ganesh such an accident happened that one person died

Ujjain News: चिंतामन गणेश दर्शन कर लौट रही थी दूल्हन, ऐसा हादसा हुआ कि एक की गई जान, छह लोग घायल

Thu, 02 May 2024 03:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 03:28 PM IST
सार

चिंतामन गणेश दर्शन कर लौट रही थी दुल्हन, ऐसे में ऐसा हादसा हुआ कि एक की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Ujjain bride was returning after visiting Chintaman Ganesh such an accident happened that one person died
चिंतामन गणेश दर्शन कर लौट रही थी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में आगर रोड पर आरडी गार्डी के समीप शराब से भरे आयशर और इको वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में इको में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दुल्हन सहित छह लोग घायल हो गए। सभी लोग चिंतामण गणेश के दर्शन कर रामगंज मंडी जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका सहित घायलों को अस्पताल लेकर आए थे।

विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना आरडी गार्डी अस्पताल के पास हुई। रामगंज मंडी निवासी कल्पना पति गणेश पंवार उम्र 42 साल निवासी इंदौर गेट अपनी रिश्तेदार पूजा की शादी के बाद चिंतामण दर्शन कराने ले गई थी और चिंतामण दर्शन करने के बाद परिवार के आठ लोग इको वाहन में सवार होकर रामगंज मंडी जाने के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


रात नौ बजे के करीब आरडी गार्डी के समीप आयशर वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कल्पना की मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शराब से भरा आयशर वाहन जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed