{"_id":"64894dcc039ebbffc90f5537","slug":"ujjain-news-three-injured-in-tractor-and-pickup-collision-two-youths-admitted-to-district-hospital-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत में तीन घायल, दो युवकों को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत में तीन घायल, दो युवकों को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
Wed, 14 Jun 2023 10:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:49 AM IST
सार
महिदपुर के झारडा कटन पर टैक्टर ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
टैक्टर और पिकअप की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के ग्राम झारडा कटन पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार महिदपुर के झारडा कटन पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर और पिकअप वाहन की में अमजद पिता शहीद निवासी इंदौर, अल्पेश पिता मुनाफ निवासी इंदौर और जुनेद पिता साबिर निवासी इंदौर घायल हो गए। जिसमें अमजद और अल्पेश को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद प्राथमिक उपचार करते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया। महिदपुर के शासकीय चिकित्सक सुमित जोनवाल ने बताया कि घटना में जुनेद की हालत तो ठीक है, लेकिन अल्पेश और अमजद को गंभीर रूप से घायल होने पर उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है।