फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Theft of lakhs in the showroom of Mahindra company, four thieves took away the safe

Ujjain News: महिंद्रा कंपनी के शोरूम में लाखों की चोरी, तिजोरी उठाकर ले गए चार चोर, सोते रहे सुरक्षाकर्मी

Fri, 26 May 2023 09:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 26 May 2023 09:38 AM IST
सार

उज्जैन के आगर रोड पर स्थित महिंद्रा कंपनी के शोरूम में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोर 10 लाख 26 हजार रुपये से भरी तिजोरी लेकर भाग गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए अब पुलिस आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Ujjain News: Theft of lakhs in the showroom of Mahindra company, four thieves took away the safe
वह शोरूम जिसमें चोरी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में चार दिन पहले बदमाशों ने चार पहिया वाहन के शोरूम पर धावा बोला और ताला तोड़ने के बाद वहीं रखी तिजौरी उठाकर ले गए। जिसमें 10 लाख से अधिक की नगदी रखी थी। जांच के बाद मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


आगर रोड पर महेन्द्रा कम्पनी का शोरूम बना हुआ है। रविवार रात बदमाशों ने मेन गेट के रास्ते अंदर प्रवेश किया और शोरूम के अकाउंट मैनेजर के कक्ष तक पहुंच गए। जहां ताला तोड़ने के बाद बदमाशों ने वहां रखी तिजोरी चोरी कर ली। सोमवार सुबह वारदात का पता चलने पर मामले की सूचना मैनेजर राधाकृष्ण नायर निवासी इंदिरानगर ने चिमनगंज थाना पुलिस को दी। जांच के लिये टीआई चंद्रिकासिंह यादव पहुंचे, सामने आया कि रात में तीन सुरक्षा गार्ड मौजूद थे, लेकिन तीनों सो रहे थे, मामला संदेहास्पद लगने पर तीनों से पूछताछ शुरू की गई। 
विज्ञापन


कैमरों के फुटेज देखे गये। जिसमें तीन से चार बदमाश अंदर आते और जाते दिखाई दे रहे थे। चार दिन की जांच के बाद मामले में गुरुवार दोपहर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि तिजोरी में 10 लाख 26 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए अब पुलिस आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed