फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: The balcony of the house collapsed during the royal ride of Mahakal

Ujjain News: बाबा महाकाल की शाही सवारी के दौरान कैमरे में कैद हुआ बड़ा हादसा, किस्मत से बची जान, देखें वीडियो

Thu, 21 Aug 2025 01:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Aug 2025 01:39 PM IST
सार

वायरल वीडियो में दो युवक छत पर खड़े दिखाई दिए, जिनमें से एक छज्जा गिरते समय लटकता भी नजर आया। भजन मंडली की महिलाएं भी मकान के पास से गुजर रही थीं लेकिन सभी सुरक्षित रहीं। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है क्योंकि सवारी से पहले जर्जर मकानों को चिन्हित करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन
Ujjain News: The balcony of the house collapsed during the royal ride of Mahakal
सवारी के दौरान गिरा छज्जा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में कालों के काल बाबा महाकाल के आशीर्वाद से सोमवार को निकाली गई राजसी सवारी निर्विघ्न रूप से संपन्न हो गई, लेकिन इस सवारी के निकलने के बाद अब सोशल मीडिया पर सवारी मार्ग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ओर बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम से निकलती हुई दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी एक मकान का छज्जा अचानक भर भराकर गिरता दिखाई दे रहा है इस घटना के बाद कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ती है, लेकिन फिर प्रशासनिक अमले के लोग पूरी स्थिति को नियंत्रण में कर लेते हैं। राजसी सवारी के दौरान  इस प्रकार की लापरवाही सामने आने के बावजूद भी कोई अप्रिय घटना ना होने को बाबा महाकाल का आशीर्वाद ही माना जा रहा है लेकिन इस वीडियो ने प्रशासनिक स्तर पर की गई सवारी की व्यवस्थाओं की पोल जरूर खोल दी है।
विज्ञापन




पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि 18 अगस्त सोमवार को विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल की अंतिम और राजसी सवारी मे लाखों की संख्या में भक्त शामिल थे। तभी ढाबा रोड जगदीश मंदिर के पास एक घर का छज्जा अचानक गिर गया। वायरल हो रहे वीडियो मे साफतौर पर देखा जा रहा है कि जिस समय यह छज्जा गिरा उस दौरान सिर्फ एक व्यक्ति ही छज्जे में खड़ा था और भजन मंडली की महिलाएं भी इस मकान के आगे से निकल रही थी लेकिन इस घटना के दौरान छज्जे पर खड़ा व्यक्ति जहां बाल-बाल बच गया। वही सवारी में शामिल महिला श्रद्धालु भी छज्जा गिरने से बच गई।
विज्ञापन


यह है वीडियो में...
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो युवक सवारी मार्ग पर स्थित एक पुराने मकान की छत पर चढ़कर बाबा महाकाल की सवारी देख रहे थे। तभी अचानक मकान का छज्जा भर भराकर गिर गया। जिससे एक युवक लटकता हुआ देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने किया था सवारी मार्ग का निरीक्षण
याद रहे की राजसी सवारी निकलने के पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे सवारी मार्ग का निरीक्षण किया था इस दौरान जर्जर मकानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इन सबके बावजूद भी सवारी के दौरान छज्जा गिरने की घटना इस ओर इशारा करती है कि कोई ना कोई लापरवाही जरूर बरती गई है। सवारी के दौरान वीडियो के वायरल होने से तरह-तरह के सवाल तो उठ रहे हैं लेकिन अब देखना है कि इस घटना से अधिकारी आखिर क्या सबक लेते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।


नोटिस जारी किए जाएंगे कलेक्टर
इस पूरे मामले को लेकर जब उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि यह वीडियो मेरे संज्ञान में भी आया है। वैसे यह स्थान सवारी मार्ग से कुछ दूरी का है लेकिन फिर भी इस लापरवाही को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। नगर निगम की टीम ने इस स्थान पर जाकर दौरा किया है मामले मैं संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed