फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Suspicious car with fake number and Fastag caught in Ujjain

Ujjain News: वेयर हाउस संचालक की कार के नंबर और फास्टैग से दौड़ रही थी फर्जी कार, तस्करी का खुलासा, आरोपी फरार

Sun, 09 Nov 2025 01:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Nov 2025 01:25 PM IST
सार

जांच में पता चला कि फास्टैग की क्लोनिंग कर इस कार का उपयोग कई जिलों और राज्यों में किया जा रहा था। कार से पीछे की सीटें हटाई गई थीं और कई फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुईं, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Ujjain News: Suspicious car with fake number and Fastag caught in Ujjain
पकड़ी गई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। दूसरे जिले के नंबर और फास्टैग पर जो कार चल रही थी, उससे तस्करी किए जाने की आशंका है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को तो पकड़ लिया, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन


नागदा की बिरलाग्राम पुलिस ने कार से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर घेराबंदी की। जिस पर बदमाश गांव टकरावदा के समीप कार को छोड़ भाग निकले। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें कुछ नंबरप्लेट मिलीं। खास बात यह थी कि कार के पीछे सीट वाली जगह को पूरी तरह खाली रखा हुआ था। इससे संभावना जताई जा रही है कि कार के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही थी। इस कार ने कुछ दिनों पहले धार जिले में एक दुर्घटना को भी अंजाम दिया। जिस पर बिरलाग्राम पुलिस ने धार पुलिस को सूचना दी है। वहीं कार पर भिंड के वेयर हाउस संचालक की कार का नंबर और फास्टैग लगाया गया था, जबकि उक्त कार भिंड में ही मौजूद थी। फिलहाल बरामद कार बिरलाग्राम थाना परिसर में खड़ी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक भिंड जिले के वेयर हाउस संचालक हनुमंत सिंह को धार जिले की पुलिस ने उनकी कार से एक्सिडेंट करने की सूचना और तस्वीरें भेजी। जब वेयर हाउस संचालक ने बताया कि उनकी कार कई माह से गैराज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खड़ी है, बावजूद धार पुलिस ने उन्हें थाने आने की बात कहीं। जिस पर वेयर हाउस संचालक ने वस्तुस्थिति से भिंड एसपी असित यादव को जानकारी देकर सहायता मांगी। इस पर भिंड साइबर सक्रिय हुई और पता चला कि वेयर हाउस संचालक के कार के फास्टैग की क्लोन का उपयोग महाराष्ट्र में हो रहा है। जो इंदौर टोल से भी क्रॉस हुई है। भिंड पुलिस की सूचना पर इंदौर, धार, रतलाम, मंदसौर और उज्जैन की पुलिस अलर्ट हुई। नाकेबंदी के बीच कार बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सतना की बेटी प्रिया का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन, MPPSC परीक्षा में हासिल की प्रदेश में छठवीं रैंक


हालांकि बदमाश भाग निकले। पुलिस ने जब टाटा हैरियर लग्जरी कार की तलाशी ली तो अंदर की पिछली सीटें निकली हुई थीं। कुछ फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुईं। पुलिस को शक है कि यह कार भी चोरी की थी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। बिरलाग्राम पुलिस ने कार जब्त कर धार पुलिस को सूचना दी है। बताया जा रहा है कि फर्जी फास्टैग और बैंक खाते की जांच में पुलिस को राजस्थान के तस्कर गिरोह का सुराग मिला है। भिंड पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। यानि मादक पदार्थों की तस्करी के लिए गिरोह के सदस्य फर्जी कार नंबर और फास्टैग का उपयोग कई-कई जिलों और राज्यों में अपना कारोबार कर रहे है।

घेराबंदी कर पकड़ा
बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि सूचना पर घेराबंदी कर एक कार को पकड़ा गया था। बदमाश भाग निकले, हालांकि कार से कोई मादक पदार्थ जब्त नहीं हुआ है। इस कार से धार जिले में कई दुर्घटना हुई हैं, इसलिए धार पुलिस को जानकारी भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed