फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Registrar bungalow is being converted into Chief Minister residence

Ujjain News: अब राजधानी ही नहीं उज्जैन में भी होगा CM हाउस, कुलसचिव के बंगले को बनाया जा रहा मुख्यमंत्री आवास

Sat, 20 Jan 2024 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jan 2024 10:54 PM IST
सार

अब राजधानी भोपाल ही नहीं, बल्कि उज्जैन में भी सीएम हाउस होगा। कुलसचिव के बंगले को सीएम हाउस बनाया जा रहा है। कार्यालय संचालन सहित यहीं पर मुख्यमंत्री विश्राम भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
Ujjain News Registrar bungalow is being converted into Chief Minister residence
कुलसचिव के बंगले को बनाया जा रहा मुख्यमंत्री आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल ही नहीं, अब उज्जैन में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीएम हाउस होगा। यह खबर पढ़कर शायद आप चौंक गए होंगे। लेकिन यह बात पूरी तरह सही है, क्योंकि कोठी रोड स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव के बंगले पर इन दिनों रंगरोगन के साथ ही ऐसी सभी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं, जिससे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न सिर्फ कुलसचिव के इस बंगले पर रात्रि विश्राम कर सकें, बल्कि यहां से प्रशासनिक कार्यों को भी आसानी से निपटा सकें।

विज्ञापन


कोठी रोड स्थित विक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के पास ही कलेक्टर बंगले के सामने कुलसचिव के बंगले को इन दिनों सजाने-संवारने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बंगले में उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने ऑफिस कार्य के साथ विश्राम भी कर सकें, ऐसी कुछ व्यवस्थाएं भी बंगले में की जा रही हैं।
विज्ञापन


इसीलिए किया गया कुलसचिव के बंगले का चयन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस की सुरक्षा प्राप्त है। इसीलिए कुलसचिव के बंगले का चयन उज्जैन में सीएम हाउस के लिए किया गया है। बताया जाता है कि कुलसचिव का यह बंगला सुरक्षा की दृष्टि से इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बंगले के आसपास प्रशासनिक संकुल भवन, प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय और आवास भी नजदीक हैं, जिससे यहां सुरक्षा के वैसे ही व्यापक इंतजाम रहते हैं। याद रहे कि यह पहला अवसर होगा, जब कोई मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के बंगले का उपयोग अपने कार्यालय और विश्राम के रूप में कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगले की सफाई और साज-सज्जा का काम जारी
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव निवास को अब सीएम हाउस का रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के लिए बंगले को सजाने संवारने का काम लगातार जारी है। यहां पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम के विश्राम की व्यवस्था रहेगी। विभिन्न विभागों के कर्मचारी बंगले की सफाई और साज-सज्जा में जुटे हुए हैं, जिनका कहना है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इस बंगले में रात्रि विश्राम कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री ने तोड़ा था उज्जैन में रात गुजारने का मिथक
याद रहे कि डॉ. मोहन यादव वही मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने उज्जैन में किसी जनप्रतिनिधि के रात गुजारने का मिथक तोड़ा है। पूर्व में यह कहा जाता था कि पद पर रहने वाला कोई भी जनप्रतिनिधि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रात नहीं गुजार सकता। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पद पर आसीन होने के बाद न सिर्फ उज्जैन में रात गुजारी, बल्कि इस मिथक को भी तोड़ दिया कि यहां रात गुजारने से किसी का पद चला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed