{"_id":"66daf08e346fa47663014ee7","slug":"ujjain-news-president-draupadi-murmu-will-come-to-ujjain-to-seek-blessings-of-baba-mahakal-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: राष्ट्रपति 19 सितंबर को इंदौर दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, उज्जैन में करेंगी महाकाल के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: राष्ट्रपति 19 सितंबर को इंदौर दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, उज्जैन में करेंगी महाकाल के दर्शन
Fri, 06 Sep 2024 05:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:37 PM IST
सार
19 सितंबर को इंदौर में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसी दिन वे उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होने आएंगी और इसी दिन 19 सितंबर को वे महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
19 सितंबर को इंदौर में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसी दिन वे उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति भवन से उनका कार्यक्रम जारी होने के बाद उज्जैन में पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। आज एसपी ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई है। इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार एवं कई गणमान्यजन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के उज्जैन आकर महाकाल दर्शन करने के कार्यक्रम को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महामहिम के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जाएंगी। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली जनजातीय समुदाय की पहली महिला
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य भी रह चुकी है। वह भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाली जनजातीय समुदाय से संबंधित पहली व्यक्ति हैं। मुर्मू, प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला हैं। प्रबुद्ध सोसाइटी द्रौपदी मुर्मू को प्रबुद्ध महिला सम्राट से अलंकृत किया है।
