फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Picture of Mahakal in the parking lot of Forest Department, BJP leader said - shameful

Ujjain: वन विभाग की पार्किंग में महाकाल की तस्वीर, भाजपा नेता बोले- शर्मनाक, DFO ने कहा- पूरा ध्यान देते हैं

Mon, 09 Oct 2023 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

Ujjain News: वन विभाग के रेस्ट हाउस में लगी बाबा महाकाल की तस्वीर को लेकर बवाल मच गया है। जहां भाजपा नेता मंगेश श्रीवास्तव ने इसे बाबा महाकाल का अपमान बताया है तो वहीं, डीएफओ का कहना है कि तस्वीर आठ साल से यहां लगी है, जिसका पूरा ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन
Ujjain News: Picture of Mahakal in the parking lot of Forest Department, BJP leader said - shameful
पार्किंग में लगी बाबा महाकाल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग के दमदमा स्थित रेस्ट हाउस की पार्किंग में लगी बाबा महाकाल की तस्वीर को लेकर एक बड़ा बवाल मच गया है। बाबा महाकाल की तस्वीर को खुले में लगाए जाने को लेकर भाजपा नेता मंगेश श्रीवास्तव ने इसे शर्मनाक बताया है और कहा कि बाबा महाकाल कोई सजावट की वस्तु नहीं है, जिन्हें पार्किंग स्थल पर लगाया जाए। वह हमारे इष्ट देव हैं, जो कि 12 ज्योतिर्लिंगों में आते हैं। वह हमारे पूजनीय हैं जिनकी तस्वीर को उचित स्थान पर लगाना चाहिए, लेकिन वन विभाग ने बाबा महाकाल की तस्वीरों को खुले रूप से लगाकर बेहद शर्मनाक काम किया है। जिसके लिए मैंने कलेक्टर से भी यह निवेदन किया है कि जल्द से जल्द इन तस्वीरों को पार्किंग स्थल से हटवाया जाए और जिन भी अधिकारियों ने बाबा महाकाल की तस्वीरों को पार्किंग में लगाया है उन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
पूरा मामला कुछ यह है कि दमदमा में वन विभाग का एक रेस्ट हाउस बना हुआ है। भाजपा नेता मंगेश श्रीवास्तव किसी कार्य के चलते जब इस रेस्ट हाउस पर पहुंचे तो उनकी आस्था उस समय आहत हुई, जब उन्होंने बाबा महाकाल की बड़ी-बड़ी तस्वीर पार्किंग स्थल में खुले रूप से लगी हुई देखी। जिसको लेकर उन्होंने रेस्ट हाउस के कुछ लोगों से तस्वीरों को पार्किंग में लगाए जाने का कारण भी पूछा, लेकिन इन लोगों ने तस्वीरों को सजावट के तौर पर यहां लगाने की बात कही। जिससे मंगेश श्रीवास्तव का गुस्सा और भी बढ़ गया उनका कहना था कि बाबा महाकाल कोई सजावट की वस्तु नहीं है। वह हमारे इष्ट देव हैं जिनकी हम पूजा अर्चना करते हैं। पार्किंग क्षेत्र में बाबा महाकाल की तस्वीर खुले रूप से लगाना गलत है। उन्होंने बताया कि पार्किंग में लगी इन तस्वीरों को जल्द से जल्द हटाने को लेकर मैंने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से आग्रह किया है, लेकिन अगर इसके बावजूद भी इन तस्वीरों को वन मंडल के अधिकारियों द्वारा नहीं हटाया जाता, तो मैं खुद पार्किंग में लगी इन तस्वीरों को हटाऊंगा। भाजपा नेता मंगेश श्रीवास्तव तो पार्किंग में लगी बाबा महाकाल की तस्वीरों को जल्द से जल्द हटाने की बात कह चुके हैं, लेकिन जब इस मामले को लेकर वन विभाग की डीएफओ किरण बिसेन से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि बाबा महाकाल हमारे लिए भी पूजनीय हैं। उनकी तस्वीर रेस्ट हाउस के पार्किंग में जरूर लगी है लेकिन इन तस्वीरों को सिंहस्थ 2016 यानी की लगभग 8 वर्ष पूर्व यहां लगाया गया था। यह तस्वीर पार्किंग के आंगन में लगी हुई है जिसकी देखरेख रेस्ट हाउस के कर्मचारियों द्वारा की जाती है। भगवान का अपमान जैसी कोई बात नहीं है। रेस्ट हाउस के कर्मचारी न सिर्फ इन तस्वीरों की प्रतिदिन सफाई करते हैं बल्कि इनका ध्यान भी रखते हैं। यही कारण है कि 8 वर्षों में भी बाबा महाकाल की यह तस्वीर आज भी पहले जैसी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed