फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: On the instructions of the Chief Minister, bulldozer ran on the house of four rewarded criminals

Ujjain: एक्शन में सीएम, अधिकारियों के बाद अपराधियों पर कार्रवाई, इनामी बदमाशों के चार मकानों पर चला बुलडोजर

Tue, 16 Jan 2024 12:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 Jan 2024 12:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में बुलडोजर चलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिन बदमाशों के मकान पर कार्रवाई हुई उन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है। आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: On the instructions of the Chief Minister, bulldozer ran on the house of four rewarded criminals
मकान गिराती जेसीबी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब एक्शन में नजर आ रहे हैं। जनता से अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के साथ ही अब उनकी नजर ऐसे इनामी बदमाशों पर भी है, जोकि अब तक लोगों को डरा धमकाकर उन पर बेवजह दबाव बना रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने सोमवार शाम को उज्जैन में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मकानों को तोड़ दिया।
विज्ञापन


सोमवार शाम को पुलिस टीम के साथ नगर निगम भवन अधिकारी हर्ष जैन, भवन निरीक्षक मुकुल मेश्राम सहित निगम अमला सबसे पहले सागर पिता अभय तिरवार के महाशक्तिनगर मकान पर पहुंचा। दो मंजिला मकान पर यहां अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। इसके बाद पूजा परिसर का मकान ढहाया गया। तीसरी कार्रवाई देवास रोड स्थित साईंबाग कॉलोनी में की गई। यहां सीमा पति अभय तिरवार के नाम से बना मकान भी एक साथ दो जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया। चौथी कार्रवाई राजीव सिंह भदौरिया के मकान पर की गई। आराधना परिसर स्थित मकान के साइड में अवैध गैलरी निकाली हुई थी, जिसे जेसीबी ने तोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


भवन निरीक्षक मुकुल मेश्राम ने बताया कि पूर्व में ही उक्त लोगों को सूचना पत्र जारी कर भवन के अवैध निर्माण को हटाने के लिए सूचित किया गया था। इसके बाद निर्धारित समय सीमा में स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाने पर निगम की रिमूवल गैंग के माध्यम से कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरो टॉलरेंस के तहत की जा रही कार्रवाई 
अपराध पर जीरो टॉलरेंस के तहत माफिया पर लगाम कसने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में बुलडोजर चलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में प्रशासन ने उज्जैन में चार मकानों को जमींदोज कर दिया। जिन बदमाशों के मकान पर कार्रवाई हुई उन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है। आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। एसपी सचिन शर्मा के मुताबिक, आरोपी अभय तिरवार पर दस हजार रुपये का इनाम है। आरोपी के खिलाफ लगभग 25 अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अभय के महाशक्ति नगर, साई बाग कॉलोनी और पूजा परिसर में तीन मकान को जमींदोज कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed