फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Major Mishap Averted at Mangalnath Temple, Stones Fall from Main Gate, Devotees Escape Unhurt

Ujjain News: मंगलनाथ मंदिर में बड़ा हादसा टला, मुख्य द्वार से गिरे पत्थर, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

Sat, 14 Feb 2026 12:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 12:07 PM IST
सार

मंगलनाथ मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्य द्वार से अचानक पत्थर गिर पड़े। श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच हुए इस घटनाक्रम में बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन
Ujjain News: Major Mishap Averted at Mangalnath Temple, Stones Fall from Main Gate, Devotees Escape Unhurt
मंगलनाथ मंदिर में हुआ हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलनाथ मंदिर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लाल पत्थर और फर्शी अचानक नीचे गिर गए। उस समय वहां श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्थर गिरते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु घबराकर इधर-उधर हटे। सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को अस्थायी रूप से घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: भस्म आरती में दिखा महाकाल का अलौकिक रूप, भस्म रमाकर किया दिव्य शृंगार, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद श्रद्धालुओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा मानकों की नियमित जांच बेहद जरूरी है।

स्थानीय नागरिकों ने पूरे ढांचे की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed