{"_id":"64ad87106d37e8771609dbe6","slug":"ujjain-news-indecency-with-a-devotee-of-morena-in-mahakal-temple-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकाल मंदिर में मुरैना के श्रद्धालु से की गई अभद्रता, पुलिस ने किया बीच-बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकाल मंदिर में मुरैना के श्रद्धालु से की गई अभद्रता, पुलिस ने किया बीच-बचाव
Tue, 11 Jul 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:15 PM IST
सार
Ujjain News: उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर में मुरैना जिले के श्रद्धालु से अभद्रता का मामला सामने आया है। ऐसे में पुलिस ने मौके पर आकर बीच-बचाव किया। अभद्रता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
श्रद्धालु से की गई अभद्रता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन के महीने में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं। इसी दौरान वह दर्शन कर प्रांगण में बने मंदिरों में दर्शन करने जा रहे हैं। महाकाल मंदिर के निर्गम द्वार के समीप बने अनादिकल्पेश्वर मंदिर पर मुरैना जिले के श्रद्धालुओं से पुजारी प्रतिनिधि ने मंगलवार को अभद्रता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
श्रद्धालु दिलीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पंडित से कहा कि उनको गर्भग्रह से पूजन करना है। तो पंडित ने इसके लिए पैसों की मांग की और रुपये नहीं दिए तो उनसे अभद्र व्यवहार किया और पंडित मारपीट को उतारू हो गया।
विज्ञापन
वहीं, महाकाल मंदिर में लगे पुलिस जवानों ने बीच-बचाव कर श्रद्धालुओं को वहां से दूसरे मंदिरों में दर्शन करने का आग्रह किया। बावजूद इसके पंडित काफी देर तक चिल्लाता रहा और मंदिर में अपशब्द का प्रयोग करता रहा। इस पूरे मामले को लेकर मुरैना से आए श्रद्धालु दिलीप शर्मा ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि ऐसे अभद्र व्यवहार करने वाले पंडित को महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
