फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Impact electricity paying bill Date extended consumers Mahasweta Nagar zone says Thanks Amar Ujala

News Impact: बिजली बिल भरने की बढ़ गई तारीख, महाश्वेता नगर जोन के उपभोक्ता बोले- धन्यवाद अमर उजाला

Tue, 25 Jun 2024 03:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jun 2024 03:27 PM IST
सार

बिजली बिल भरने की तारीख बढ़ गई है। ऐसे में महाश्वेता नगर जोन के बिजली उपभोक्ताओं ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Ujjain News Impact electricity paying bill Date extended consumers Mahasweta Nagar zone says Thanks Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में शुक्रवार (21 जून) को अमर उजाला ने आम जनता के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए जून महीने में महाश्वेता नगर जोन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को एक महीने में दो बिजली के बिल जारी करने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस समाचार में बताया गया था कि सुभाष नगर, परवाना नगर, स्नेह नगर, ऋषि नगर, अलखधाम, शास्त्री नगर और गोवर्धन धाम के साथ ही इस महीने में सभी उपभोक्ताओं को जून महीने में बिजली के दो बिल जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पहला बिल जून महीने की शुरुआत में जारी किया गया था, जिसे भरने की अंतिम दिनांक 15 जून 2024 थी, जिसे विद्युत मंडल के दिशा-निर्देश के अनुसार किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसीलिए इस बिल का भुगतान निर्धारित समय पर कर दिया था। लेकिन जब इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 20 जून 2024 को फिर एक बार विद्युत मंडल का एसएमएस आया तो उपभोक्ता घबरा गए। क्योंकि एक महीने में विद्युत मंडल द्वारा जारी किया गया यह बिजली का दूसरा बिल था। दोनों बिलों में मीटर की रीडिंग और लिए जाने वाले रुपयों की राशि अलग-अलग तो थी। लेकिन परेशानी सिर्फ इस बात की थी कि दूसरा बिल जिसे भरने की अंतिम दिनांक 28 जून बताई गई थी, उसे इस महीने की बजाय जुलाई महीने में जारी किया जाना था।
विज्ञापन




एक महीने में दो बिल जारी होने से उपभोक्ताओ में काफी नाराजगी थी, जिन्होंने इसकी शिकायत 1912 के कंप्लेन नंबर के साथ ही महाश्वेता नगर जोन पर भी की थी। बिजली उपभोक्ताओं को एक महीने में दो बार बिल जारी किए जाने के इस मामले में समाचार प्रकाशित किए जाने के साथ ही अमर उजाला ने इसकी शिकायत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को भी की थी। जिन्होंने इस खबर के प्रकाशन के साथ ही हमें भरोसा दिलाया था कि जल्द ही बिजली बिलों में सुधार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर सिंह ने अपना यह वादा निभाया और आज 25 जून 2024 को विद्युत मंडल के ऊर्जास एप के साथ ही जहां इन बिजली बिलों को भरने की अंतिम दिनांक में संशोधन कर इसे आठ जुलाई कर दिया गया। वहीं, बिजली उपभोक्ताओं को नए एसएमएस भी जारी किए गए। बिजली बिल भरने की दिनांक बढ़ाने की जानकारी लगते ही उपभोक्ताओं ने अमर उजाला को इस मुद्दे को उठाने और इसका निराकरण करवाने के लिए धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed