फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain House was being constructed near high tension line it was demolished on orders of MP Transco officials

Ujjain News: हाईटेंशन लाइन के नजदीक हो रहा था मकान निर्माण, एमपी ट्रांसको के अधिकारियों के कहने पर तोड़ा गया

Mon, 20 May 2024 06:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2024 06:00 PM IST
सार

हाईटेंशन लाइन के नजदीक मकान का निर्माण कार्य हो रहा था। एमपी ट्रांस्को के अधिकारियों के कहने पर कि यह जानलेवा है, तब जाकर दो मंजिला भवन निर्माण को तोड़ा गया।

विज्ञापन
Ujjain House was being constructed near high tension line it was demolished on orders of MP Transco officials
हाईटेंशन लाइन के नजदीक हो रहा था मकान निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिना किसी सोच समझ के आज के समय में मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण करने के समय लोग यह भी नहीं देखते हैं कि यह निर्माण आने वाले समय में कहीं उनके लिए घातक या जानलेवा साबित होने वाला तो नहीं है। उज्जैन के बैकुंठ धाम कॉलोनी में किया जा रहा एक नव निर्माण भी कुछ इसी प्रकार घातक था, जिसे नियम निर्देशों को अंगूठा दिखाकर बनाया जा रहा था।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले आई आंधी के कारण 132 केवी की एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन का टॉप कंडक्टर तेज हवा में झूलकर मकान के संपर्क में आ गया था। यह तो गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई नहीं था, वरना बड़ी घटना घटित तो सकती थी। इस घटना के बाद एमपी ट्रांस्को ने मकान मालिक से संपर्क साधा और इस जानलेवा निर्माण को तुरंत हटा दिया गया।
विज्ञापन




एमपी ट्रांस्को के मुख्य अभियंता एसके गायकवाड़ ने बताया, 132 केवी उज्जैन-रातडिया लाइन के लोकेशन क्रमांक 11-12 के मध्य बैकुंठ धाम कॉलोनी, उज्जैन के निवासी द्वारा तारों के समानान्तर चार मंजिला मकान का निर्माण किया जा रहा था। निर्धारित मापदंडों के अनुसार, निर्माण एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइनों से कम से कम 2.9 मीटर दूरी के बाद ही किए जाने चाहिए। यह निर्माण मात्र 2.3 मीटर दूरी पर ही किया जा रहा था, जो कि बेहद खतरनाक होता है। लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई में एमपी ट्रांस्को उज्जैन के कार्यपालन अभियंता धन सिंह भलावी एवं सहायक अभियंता शचीन्द्र शर्मा ने जब मकान मालिक को इससे या इस लाइन के इंडक्शन जोन में आने से हो सकने वाली संभावित दुर्घटना के प्रति सचेत किया तो उन्होंने यह निर्माण हटाने में एमपी ट्रांसको के अधिकारियों ने निर्माणाधीन मकान के तीसरी एवं चौथी मंजिल के लगभग तीन फीट एक्सटेंडेड एरिया को तोड़ने में पूरा सहयोग किया गया। इससे निर्माण को जनधन हानि की आंशका से सुरक्षित किया जा सका।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed