फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Four members of Pardi gang arrested for stealing former minister's house cash and jewelery seized

Ujjain News: पूर्व मंत्री के घर चोरी करने वाले पारदी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, लाखों का कैश और आभूषण जब्त

Tue, 04 Jul 2023 10:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 10:57 AM IST
सार

उज्जैन पुलिस ने पारदी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूर्व मंत्री के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। आरोपी प्रदेश के साथ ही अन्य पड़ोसी राज्यों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
Ujjain News: Four members of Pardi gang arrested for stealing former minister's house cash and jewelery seized
पारदी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन पुलिस ने पारदी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार के यहां वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये नकद और चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। पुलिस इनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


नरवर पुलिस ने गुना एवं उज्जैन में रहने वाले पारदी गिरोह के चार सदस्यों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार के हरनावदा स्थित घर में वारदात करना कबूल किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था, जो अभी फरार हैं। बदमाशों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही से पौने छह लाख रुपये नगदी के अलावा चांदी के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं। एडिशनल एसपी भूरिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह पूर्व दिया था चोरी की वारदात को अंजाम
डेढ़ माह पहले नरवर के समीप ग्राम हरनावदा में पूर्व मंत्री शिवनारायण जागीरदार के पुत्र दिनेश जागीरदार का मकान है। 10 मई की रात दिनेश और पूरा परिवार सोया हुआ था। इस दौरान अज्ञात बदमाश उनके मकान में पीछे स्थित गली से खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 17 लाख रुपये नगदी, चांदी के सिक्के और बंदूक चुरा ले गए थे। वारदात के दौरान बदमाश पूरी अलमारी अस्त-व्यस्त कर  सामान बिखेर गए थे। अगले दिन सुबह जब दिनेश जागीरदार का परिवार जागा और कमरे में देखा तो पूरा कमरा बिखरा पड़ा हुआ था  अलमारी में रखी नगदी और चांदी के सिक्कों सहित बंदूक भी गायब थी। चोरी की खबर मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई तथा घटनास्थल पर नरवर थाना पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed