{"_id":"66548af79724187c0c0d6a63","slug":"ujjain-news-fire-breaks-out-in-ghatiya-tire-factory-no-casualties-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: घट्टिया की टायर फैक्ट्री में लगी आग, कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: घट्टिया की टायर फैक्ट्री में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
Mon, 27 May 2024 07:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 07:00 PM IST
सार
घट्टिया की टायर फैक्ट्री में सोमवार दोपहर के समय भीषण आग लग गई। हालांकि, इस दौरान गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
टायर फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले में घट्टिया तहसील के गांव खारचा में विगत दो साल से संचालित हो रही टायर पायरोलिसस फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार, मशीन के बॉयलर फटने से आग लगी है। इस दौरान कुछ कर्मचारियों के घायल होने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी लगते ही एसडीएम राजाराम करजरे कार्रवाई करने पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम राजाराम करजरे ने बताया कि यह फैक्ट्री घट्टिया से दो किलोमीटर दूर है। जो की उज्जैन के कमरी मार्ग निवासी शब्बीर भाई की है। फैक्ट्री में भीषण आग लगी है, जिस पर काबू पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही इसके कारण कोई झुलसा है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
