फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Family members ran away with the dead body from the hospital, police conducted the post-mortem

Ujjain News: अस्पताल से शव लेकर भागे परिजन, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, शरीर पर मिले चोंट के निशान

Thu, 26 Dec 2024 09:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 26 Dec 2024 09:36 AM IST
सार

चरक भवन में बेसुध हालत में लाए गए युवक राहुल चंद्रावत (30) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर भाग निकले। पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Ujjain News: Family members ran away with the dead body from the hospital, police conducted the post-mortem
उज्जैन पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरक भवन में परिजन बेसुध अवस्था में युवक को लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित किया तो परिजन उसका शव लेकर भाग निकले। अस्पताल से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ढांचा भवन पहुंची तो मृतक के शरीर पर चोंट के निशान थे। मामला संदिग्ध होने पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढांचा भवन में रहने वाले राहुल पिता अशोक चंद्रावत 30 वर्ष को परिजन चरक भवन लाये थे। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया और शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखने की बात कहीं। परिजन राहुल का शव लेकर चरक भवन से भाग निकले। ड्यूटी कम्पाउंडर ने मामले की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस मृतक के घर पहुंची, जहां सामने आया कि शरीर पर चोंट के निशान हैं।
विज्ञापन


मामला संदिग्ध होने पर शव को कस्टडी में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने चोट के संबंध में परिजनों से जानकारी ली तो उनका कहना था कि शराब पीने का आदी था। गिरने से चोंट लगी है। एएसआई श्रवण भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चोंट और मौत का कारण सामने आ पायेगा। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed