{"_id":"651f9de73c555ef24e04a325","slug":"ujjain-news-demand-of-vhp-and-bajrang-dal-entry-should-be-given-in-garba-pandal-by-showing-aadhar-card-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: विहिप और बजरंग दल की मांग, आधार कार्ड दिखाकर गरबा पंडाल में दिया जाए प्रवेश, माथे पर हो तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: विहिप और बजरंग दल की मांग, आधार कार्ड दिखाकर गरबा पंडाल में दिया जाए प्रवेश, माथे पर हो तिलक
Fri, 06 Oct 2023 12:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:07 PM IST
सार
Ujjain News: नवरात्रि के अवसर पर होने वाले गरबा में प्रवेश के लिए विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने पंडाल में प्रवेश को लेकर मांग रखी है। हिन्दूवादी संगठनों की मांग है कि आधार कार्ड दिखाकर ही प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
पुलिस के पास आवेदन देने पहुंचे विहिप के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्वहिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा आगामी नवरात्रि उत्सव में उज्जैन शहर के समस्त देवी प्रतिमा स्थल एवं गरबा स्थलों पर असामाजिक तत्वों पर रोक व अश्लीलता, फूहड़ता मुक्त गरबा करवाने को लेकर शहर के 12 थानों में ज्ञापन दिया गया और प्रशासन से मांग की गई है कि समस्त आयोजन समितियों को परमिशन देने से पहले यह स्पष्ट बता दें कि जितने भी लोग गरबा पंडाल में आए उनकी आईडी चेक की जाए और सभी के मस्तक पर तिलक लगाकर, गोमूत्र छिड़का जाए। साथ ही ड्रेस कोड जारी किया जाए व सिर्फ धार्मिक गानों पर ही गरबा करवाया जाए।
बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी ऐसा देखा गया था कि कुछ सामाजिक तत्व अपनी आइडेंटिटी छिपाकर गरबा पंडाल में बहन बेटियों की फोटो खींच रहे थे। जिस पर हम लोगों ने आपत्ति उठाई थी। कोई अनहोनी घटना ना हो इसको लेकर हमने समस्त 12 थानों पर ज्ञापन दिया है और सनातन धर्म को बचाने के लिए अपनी मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी ऐसा देखा गया था कि कुछ सामाजिक तत्व अपनी आइडेंटिटी छिपाकर गरबा पंडाल में बहन बेटियों की फोटो खींच रहे थे। जिस पर हम लोगों ने आपत्ति उठाई थी। कोई अनहोनी घटना ना हो इसको लेकर हमने समस्त 12 थानों पर ज्ञापन दिया है और सनातन धर्म को बचाने के लिए अपनी मांग रखी है।
विज्ञापन
