फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Central GST action increased, property of Shanti Palace attached to recover Rs 2.5 crore

Ujjain News: सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ की वसूली के लिए शांति पैलेस की संपत्ति कुर्क की

Fri, 15 Sep 2023 02:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

Ujjain News: सेंट्रल जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर एमबी मूंगड़ा ने बताया कि शांति पैलेस होटल एंड रिसोर्ट कंपनी के डायरेक्टर चंद्रशेखर श्रीवास को एक माह का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
Ujjain News: Central GST action increased, property of Shanti Palace attached to recover Rs 2.5 crore
शांति पैलेस पर सेंट्रल जीएसटी की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शांति पैलेस पर बकाया ढाई करोड़ की वसूली के लिए सेंट्रल जीएसटी विभाग ने संपत्ति को कुर्क कर लिया है। संपत्ति पर जाकर विभाग ने नोटिस चस्पा कर दिया है, जिसमें सूचना दी गई है कि अब शांति पैलेस की संपत्ति सेंट्रल जीएसटी विभाग के अधीन हो गई है। अन्य किसी का इस संपत्ति पर प्रवेश निषेध हो गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी देते हुए सेंट्रल जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर एमबी मूंगड़ा ने बताया कि शांति पैलेस होटल एंड रिसोर्ट कंपनी के डायरेक्टर चंद्रशेखर श्रीवास को एक माह का नोटिस दिया गया है। अगर एक माह में ढाई से पौने तीन करोड़ का भुगतान शांति पैलेस होटल एंड रिसोर्ट कंपनी द्वारा नहीं किया गया, तो इसे नीलाम किया जाएगा। विभाग को 2018 से कंपनी से रिकवरी करना थी। कई बार नोटिस भी दिए गए। परन्तु कंपनी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए अब यह कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वही होटल जिसे विस्फोट कर उड़ाया था
बता दें कि शांति पैलेस को नगर निगम द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। होटल को 7 जुलाई 2019 को विस्फोट से उड़ाया गया था। इस मामले में ईओडब्ल्यू के द्वारा 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed