फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Case of finding out truth by digging grave in Ujjain Nilganga Police station

अनोखा मामला: युवक थाने पहुंचकर बोला- मेरे पिता की कब्र पर दूसरे को दफनाया गया, खुदवाकर सच्चाई पता लगाई जाए

Wed, 12 Apr 2023 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Apr 2023 04:19 PM IST
सार

Ujjain News: मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले से एक अनोखा मामला थाने पहुंचा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके पिता की कब्र पर दूसरे को दफना दिया गया है। उसने कहा, कब्र खुदवाकर सच्चाई का पता लगाया जाए।

विज्ञापन
Ujjain News Case of finding out truth by digging grave in Ujjain Nilganga Police station
नीलगंगा थाने पहुंचा अनोखा मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के नीलगंगा थाने में एक अनोखा मामला पहुंचा है, जिसमें बेटे ने आरोप लगाया है कि जिस स्थान पर छह महीने पहले उसके पिता का शव दफनाया गया था। वहां लगा चिन्ह हटाकर किसी ने इस जगह पर और किसी को दफना दिया है। उसने पुलिस से मांग की है कि इस कब्र को खुदवाकर सच्चाई का पता लगाया जाए।

विज्ञापन


यह पूरा मामला है उज्जैन के नीलगंगा स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान का। नागझिरी क्षेत्र निवासी डगलस ने नीलगंगा थाने में शिकायत की है कि उसके पिता की कब्र के ऊपर से क्रॉस हटाकर किसी अन्य का शव दफना दिया गया है। शिकायत के बाद नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील नीलगंगा कब्रिस्तान पहुंचे और कमेटी वालों को भी बुलाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता की मौत नवंबर 2022 में हुई थी। पिता का शव कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास दफनाया गया था। ऐसे में शिकायतकर्ता कब्र खुदवाकर सच्चाई पता करना चाहता था। उसे कहा गया है कि एसडीएम द्वारा लिखित आदेश के बाद ही यह कार्रवाई होगी। इधर, क्रिश्चियन कमेटी का कहना है कि क्रॉस कहीं इधर-उधर हुआ होगा। उस पर कोई अन्य शव नहीं दफनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed