फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain Mandakini Booked For Selling Maha Mandaleshwar, New Application To Register An FIR

Ujjain News: महामंडलेश्वर पद बेचने वाली मंदाकिनी बुरी फंसी, जानिए किस थाने में पहुंचा FIR का आवेदन

Wed, 15 May 2024 12:47 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:47 PM IST
सार

Mandakini Puri: निरंजनी अखाड़े की निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी नए विवाद में फंस गई है। दो एफआईआर दर्ज होने के बाद अब चिंतामनी पुलिस थाने में कथावाचक बापू महाराज ने भी आवेदन दिया है। इस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
ujjain Mandakini Booked For Selling Maha Mandaleshwar, New Application To Register An FIR
बुरी फसी मंदाकिनी.... जानिए अब चिंतामन थाने में पहुंचा FIR के लिए आवेदन

विस्तार

निरंजनी अखाड़े की निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर उन पर साधु-संतों ने ठगी के आरोप लगाए हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज के पास भी कई शिकायतें पहुंची हैं। दूसरी ओर, धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज करने के लिए थानों मे आवेदन पहुंच रहे हैं। अब तक मंदाकिनी पुरी के खिलाफ थाना चिमनगंज और महाकाल थाने मे महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अब शहर के चिंतामण थाने में भी मंदाकिनी पुरी के खिलाफ एक आवेदन पहुंचा है। इस पर पुलिस जल्द ही जांच के बाद प्रकरण दर्ज करने की बात कर रही है।

विज्ञापन


चिंतामण थाना प्रभारी बल्लूसिंह मंडलोई ने बताया कि कथावाचक भगवान बापू ने महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप मंदाकिनी पुरी पर लगाया है। भगवान बापू ने इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है। इस आवेदन की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भगवान बापू का कहना है कि मार्च में मंदाकिनी पुरी उनके आश्रम पर पहुंची थीं। वहां उन्होंने यज्ञ के दौरान कथा करने के लिए भगवान बापू से निवेदन किया था। यज्ञ के कार्यक्रम में कथा करने का निवेदन स्वीकार करते ही मंदाकिनी पुरी ने भगवान बापू को मायाजाल में फंसाते हुए कहा था कि आप काफी समय से कथा कर रहे हैं। आपको तो महामंडलेश्वर बनना चाहिए। मंदाकिनी ने महामंडलेश्वर बनने के नाम पर कुल 16 लाख रुपये की डिमांड की गई थी जिसमें एक लाख रुपये की राशि मार्च माह में ही दे दी गई थी। अन्य 15 लाख की राशि लेने के लिए मंदाकिनी पुरी भगवान बापू पर दबाव बना रही थी। इस दौरान भगवान बापू ने निरंजनी अखाड़े के कार्यालय से यह जानकारी जुटा ली थी कि यहां पर महामंडलेश्वर बनाने के लिए कोई रुपये नहीं लिए जाते। महामंडलेश्वर बनने के लिए रुपया नहीं बल्कि योग्यता आवश्यक है। कथावाचक भगवान बापू ने बताया कि जब उन्होंने महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर 15 लाख रुपये की राशि नहीं दी और पूर्व में दिए एक लाख रुपये मांगे तो मंदाकिनी पुरी ने यह राशि देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर इस मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने का निवेदन किया है।
विज्ञापन


अभी रिमांड पर, आज किया जाएगा न्यायालय मे पेश
निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पूरी को मंगलवार को थाना चिमनगंज पुलिस ने जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया था। उसे पूछताछ के लिए थाना चिमनगंज ले जाया गया था। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने मंदाकिनी पुरी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड मांगा था। मंदाकिनी पूरी एक दिन के रिमांड पर है। उन्हें बुधवार को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी फसी मंदाकिनी.... जानिए अब चिंतामन थाने में पहुंचा FIR के लिए आवेदन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed